BPSC Teacher Recruitment: अब 15 जुलाई तक करें बिहार 1.7 लाख शिक्षक की भर्ती के लिए आवेदन, बढ़ी आखिरी तारीख
BPSC Teacher Recruitment 2023 बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत 170461 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अब 15 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई थी जबकि बीपीएससी ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2023 से शुरू की थी।

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1.7 लाख शिक्षकों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। बिहार लोक सेवा आयोग ने विभिन्न स्तरों पर कुल 1,70,461 शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। प्राप्त जानकारी के मुबाबिक बिहार 1.7 लाख शिक्षक भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार अब 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले, बीपीएससी ने इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई घोषित की थी, जबकि आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू की गई थी। दूसरी तरफ, बीपीएससी ने इस भर्ती के लिए अधिसूचना 30 मई 2023 को जारी की थी।
BPSC Teacher Recruitment: कहां और कैसे करें आवेदन?
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी 1.7 लाख शिक्षक भर्ती अधिसूचना के अनुसार कक्षा 1 से 5, कक्षा 9 व 10 और कक्षा 11 और 12 के तीन स्तरों पर विभिन्न विषयों के लिए कुल 1,70,461 शिक्षक पदों पर भर्ती की जानी है। इन स्तरों पर बिहार सरकारी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर आवेदन सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से या सीधे आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
- BPSC बिहार 1.7 लाख शिक्षक भर्ती 2023 आवेदन लिंक
- BPSC बिहार 1.7 लाख शिक्षक भर्ती 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक
- BPSC बिहार 1.7 लाख शिक्षक भर्ती 2023 - कक्षा 1 से 5 तक रिक्तियां
- BPSC बिहार 1.7 लाख शिक्षक भर्ती 2023 - कक्षा 9, 10 रिक्तियां
- BPSC बिहार 1.7 लाख शिक्षक भर्ती 2023 - कक्षा 11, 12 रिक्तियां
हालांकि, उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अधिसूचना में दिए योग्यता से सम्बन्धित डिटेल की जांच कर लेनी चाहिए। उम्मीदवारों को अप्लीकेशन पेज पर पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों के साथ लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान ही उम्मीदवारों को निर्धारित 750 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, बिहार की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवदेन शुल्क 200 रुपये ही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।