Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC Teacher Exam Date 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए कब होगी परीक्षा, यहां से जानें एग्जाम डेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 07:31 AM (IST)

    BPSC Teacher Exam Date 2023 बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से बिहार टीचर भर्ती 2023 के लिए एग्जाम का आयोजन 24 25 एवं 26 अगस्त 2023 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जायेगा। पहली पाली का एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 330 से सायं 530 बजे तक किया जाएगा।

    Hero Image
    BPSC Teacher Exam Date 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती एग्जाम 24, 25 एवं 26 अगस्त 2023 को होगा आयोजित।

    BPSC Teacher Exam Date 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1.7 लाख टीचर्स की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए बीपीएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट्स का एलान कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन 24, 25 एवं 26 अगस्त 2023 को किया जाएगा। एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वे एग्जाम से रिलेटेड पूरी खबर यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC Teacher Exam Date 2023: परीक्षा शेड्यूल

    बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से परीक्षा का आयोजन तीन दिनों- 24, 25 एवं 26 अगस्त 2023 को किया जाना है जिसका विवरण निम्नलिखित है-

    • 24 अगस्त 2023- पहली शिफ्ट: सामान्य अध्ययन (वर्ग 1 से 5 तक के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
    • 24 अगस्त 2023- दूसरी शिफ्ट: सामान्य अध्ययन (वर्ग 1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों के लिए)
    • 25 अगस्त 2023- पहली शिफ्ट: भाषा अर्हता (सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
    • 25 अगस्त 2023- दूसरी शिफ्ट: भाषा अर्हता (सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए)
    • 26 अगस्त 2023- पहली शिफ्ट: सामान्य अध्ययन एवं विषय (वर्ग 9 से 10 तक के अभ्यर्थियों के लिए)
    • 26 अगस्त 2023- दूसरी शिफ्ट: सामान्य अध्ययन एवं विषय (वर्ग 11 से 12 तक के अभ्यर्थियों के लिए)

    BPSC Teacher Exam Schedule 2023: परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

    जो भी उम्मीदवार बिहार टीचर भर्ती 2023 की परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं उनको बता दें कि बीपीएससी की ओर से परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर

    3:30 से सायं 5:30 बजे तक किया जायेगा। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना है कि उनको परीक्षा केंद्र पर एग्जाम से 1 घंटे पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी है।परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

    BPSC Teacher Bharti 2023 Exam Schedule की ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।