विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bombay High Court Vacancy 2025: बॉम्बे हाई कोर्ट में क्लर्क, स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर आवेदन स्टार्ट, डायरेक्ट यहां से करें अप्लाई

Published: Mon, 15 Dec 2025 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2025 09:05 AM (IST)

बॉम्बे हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो गई है जो 5 जनवरी ...और पढ़ें

Bombay High Court Recruitment 2025

Bombay High Court Recruitment 2025

HighLights

  1. बॉम्बे हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती।

  2. आवेदन स्टार्ट, 5 जनवरी तक एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से क्लर्क और स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 5 जनवरी 2026 निर्धारित है।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने स्नातक किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी को टाइपिंग/ शॉर्टहैंड का ज्ञान होना चाहिए। प्यून पदों के लिए मराठी लिखने एवं पढ़ने का ज्ञान हो। ड्राइवर पदों के लिए अभ्यर्थी का 10th उत्तीर्ण होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस हो और साथ ही 3 साल का एक्सपीरियंस हो।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 38 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 5 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती में शामिल होने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
  • अब आपको जिस पद के लिए अप्लाई करना है उसके आगे Apply Online Link पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • मांगी गई अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Bombay High Court Vacancy

आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी फॉर्म भरने के साथ निर्धारित फीस अनिवार्य रूप से जमा करें, बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Railway New Vacancy: रेलवे मंत्रालय ने लेवल 1 के 22 हजार पदों पर भर्ती की दी मंजूरी, आवेदन इस डेट से हो सकते हैं स्टार्ट