Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar DLRS Recruitment: बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10 हजार पदों की भर्ती, आवेदन का अंतिम दिन आज

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 08:49 AM (IST)

    Bihar DLRS Recruitment 2022 बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10101 एएसओ कानूनगो अमीन और क्लर्क की भर्ती के लिए वर्तमान में चल रही आवेदन प्रक्रिया आज 16 नवंबर की रात 11.59 बजे समाप्त हो जाएगी। तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द अप्लाई करें।

    Hero Image
    बिहार डीएलआरएस भर्ती 2022 के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, online.bih.nic.in पर आवेदन करें।

    एजुकेशन डेस्क। Bihar DLRS Recruitment 2022: यदि आप स्नातक उत्तीर्ण हैं और बिहार में सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो यह महत्वपूर्ण अपडेट आपके लिए है। बिहार राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) में 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए आवेदन की आज, 16 नवंबर 2022 को आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, online.bih.nic.in पर आज रात 11.59 बजे तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। बता दें कि बिहार डीएलआरएस की 10 हजार पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar DLRS Recruitment 2022: पदों के विवरण और भर्ती का आधार

    बिहार डीएलआरएस द्वारा विज्ञापित 10 हजार से अधिक पदों में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और लिपिक के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए विभाग ने अधिसूचनाएं (05/2022, 06/2022, 07/2022 और 08/2022) 17 अक्टूबर जारी की थी। इनके मुताबिक विज्ञापित पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है और निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों को तैनाती के बाद घोषित मानदेय दिया जाएगा, जो कि निम्नलिखित है:-

    यह भी पढ़ें - CSBC Recruitment 2022: बिहार में 689 मद्य निषेध सिपाही भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    • सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) - 59,000 रुपये प्रतिमाह
    • कानूनगो - 36,000 रुपये प्रतिमाह
    • अमीन - 31,000 रुपये प्रतिमाह
    • लिपिक - 25,000 रुपये प्रतिमाह

    Bihar DLRS Recruitment 2022: पदों के अनुसार योग्यता

    बिहार डीएलआरएस द्वारा जारी विभिन्न भर्ती अधिसूचनाओं के अनुसार सम्बन्धित पदों के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड निम्नलिखित हैं:-

    यह भी पढ़ें - SSC GD Constable Notification 2022: कॉन्स्टेबल के 24,369 पदों की बंपर भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू

    • सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) - सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।
    • कानूनगो - सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।
    • अमीन - सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
    • लिपिक - स्नातक।

    सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बिहार राज्य के मूल-निवासी विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।