विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar BSSC Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर आवेदन स्टार्ट

Published: Tue, 26 Aug 2025 10:21 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2025 10:22 AM (IST)

बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन ...और पढ़ें

Bihar BSSC Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
Bihar BSSC Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
  2. 24 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
  3. केवल 10वीं पास ले सकते हैं इस भर्ती में भाग।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से ऑफिस अटेंडेंट/ परिचारी (विशिष्ट) के बंपर पदों पर भर्ती लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। जो भी उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया निर्धारित अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

बिहार ऑफिस अटेंडेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए 40 वर्ष, अनारक्षित महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए 42 वर्ष और सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों को वर्ग के अनुसार अतिरिक्त 10 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन का तरीका

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले onlinebssc.com पर जाना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन पर क्लिक करके अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कितनी लगेगी फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन के साथ अनरिजर्व, ओबीसी, बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 540 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी, दिव्यांग एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 135 रुपये शुल्क तय किया गया है।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयन के लिए रिटेन टेस्ट का आयोजन किया जायेगा। लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक एवं गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न पत्र में सवाल सामान्य अंक गणित, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य हिंदी विषयों से पूछे जायेंगे। भर्ती के माध्यम से कुल 3727 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली हाई कोर्ट अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई