Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ASRB Recruitment 2023: एएसआरबी ने प्रिंसिपल एवं सीनियर वैज्ञानिक के 368 पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ें विवरण

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 01:42 PM (IST)

    ASRB Recruitment 2023 एग्रीकल्चर साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से प्रिंसिपल वैज्ञानिक एवं सीनियर वैज्ञानिक के 368 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2023 से शुरू की जाएगी जो 8 सितंबर 2023 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में भाग लेने से पहले अभ्यर्थी निर्धारित की गयी योग्यता एवं मापदंड अवश्य जांच लें।

    Hero Image
    ASRB Recruitment 2023: एएसआरबी ने प्रिंसिपल एवं सीनियर वैज्ञानिक के पदों पर हो रही भर्ती।

    ASRB Recruitment 2023: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) ने प्रिंसिपल वैज्ञानिक एवं सीनियर वैज्ञानिक के पदों पर भर्ती निकाली है है। यह भर्ती परमानेंट बेसिस पर की जाएगी। भर्ती के लिए एएसआरबी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार को बता दें कि आवेदन प्रॉसेस 18 अगस्त 2023 से शुरू की जाएगी। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2023 निर्धारित की गयी है। पात्र उम्मीदवार इन निर्धारित तिथियों में ASRB की ऑफिशियल वेबसाइट asrb.org.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ASRB Principal Scientist & Senior Scientist Recruitment 2023: भर्ती विवरण

    कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 368 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से प्रिंसिपल साइंटिस्ट पद के लिए 288 पद एवं सीनियर साइंटिस्ट पद के लिए 80 पद आरक्षित हैं।

    Principal Scientist & Senior Scientist 2023: क्या है योग्यता

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में पदानुसार डिप्लोमा, डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी आदि किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। योग्यता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

    ASRB 2023 Online Form: आवेदन प्रक्रिया

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर 2023 तक जारी रहेगी। आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क 1500 रुपये तय किया गया है जिसके भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम किया जा सकता है।