Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIIMS Recruitment 2023: एम्स भोपाल में ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, कल से कर सकेंगे अप्लाई

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 06:34 PM (IST)

    AIIMS Bhopal Recruitment 2023 एम्स भोपाल में ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 6 अक्टूबर 2023 से शुरू हो जाएगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 तक भर सकते हैं। आवेदन से पहले योग्यता की जांच अवश्य कर लें।

    Hero Image
    AIIMS Recruitment 2023: एम्स भोपाल में 233 पदों पर निकली भर्ती, कल से कर सकेंगे अप्लाई।

    AIIMS Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), भोपाल की ओर से ग्रुप 'C' के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कल यानी 6 अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे जिसे अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 तक भर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIIMS Bhopal Recruitment 2023: क्या है योग्यता

    इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार 10वीं/ आईटीआई/ इंटरमीडिएट/ बैचलर डिग्री के साथ अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं कुछ के लिए 21 वर्ष तय की गयी है। अधिकतम आयु पदानुसार 27/ 30/ 35/ 47 वर्ष निर्धारित की गयी है। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। सभी पदों के लिए पात्रता की विस्तृत प्राप्त करने के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    AIIMS Bhopal Non Faculty Various Post Recruitment 2023: भर्ती विवरण

    एम्स भोपाल की ओर से यह भर्ती कुल 233 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती का विवरण निम्नलिखित है-

    • स्टोर कीपर कम क्लर्क: 85 पद
    • ऑफिसर/ स्टोर अटेंडेंट (मल्टी टास्किंग): 40 पद
    • लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC): 32 पद
    • स्टेनोग्राफर: 34 पद
    • ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड): 16 पद
    • जूनियर वार्डन (हाउस कीपर): 10 पद
    • विच्छेदन हॉल परिचारक: 8 पद
    • अपर डिवीजन क्लर्क (UDC): 2 पद
    • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 2 पद
    • जूनियर स्केल स्टेनो: 1 पद
    • सिक्योरिटी कम फायर जमादार: 1 पद
    • सोशल वर्कर: 2 पद

    यह भी पढ़ें- AIIMS Patna Recruitment 2023: एम्स पटना में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एवं ट्यूटर पदों के लिए आवेदन शुरू

    comedy show banner
    comedy show banner