Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIIMS Recruitment 2023: एम्स जोधपुर में ग्रुप A, B व C के पदों पर निकली सीधी भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 04:08 PM (IST)

    AIIMS Jodhpur Recruitment 2023 एम्स जोधपुर में ग्रुप A B व C के अंतर्गत 105 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू होने के बाद अभ्यर्थी एम्स जोधपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे।

    Hero Image
    AIIMS Recruitment 2023: एम्स जोधपुर में ग्रुप A, B व C पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। AIIMS Recruitment 2023: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) की ओर से ग्रुप A, B व C के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह के सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू होने के बाद अभ्यर्थी एम्स जोधपुर की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। इस भर्ती में शामिल होने से पहले उम्मीदवार निर्धारित की गयी योग्यता एवं मापदंड अवश्य जांच लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: भर्ती विवरण

    एम्स जोधपुर की ओर से निकाली गयी इस सीधी भर्ती के माध्यम से कुल 105 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट: 20 पद
    • मेडिको सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड- 1: 15 पद
    • आर्टिस्ट (मॉडलर): 14 पद
    • सोशल वर्कर: 2 पद
    • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड- A: 2 पद
    • सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट: 3 पद
    • कैशियर: 3 पद
    • स्टोर कीपर कम क्लर्क: 21 पद
    • जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट: 25 पद
    • कुल पद: 105

    AIIMS Jodhpur Recruitment 2023 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने पद के अनुसार बीएससी/ एमए/ एमएसडब्ल्यू/ 12वीं/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा आदि किया हो।

    इसी प्रकार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27/ 30/ 35 वर्ष तय की गयी है। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल पर जा सकते हैं या नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- SOL Recruitment 2023: मुक्त शिक्षा विद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, 4 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

    comedy show banner