AIIMS Kalyani Recruitment 2025: एम्स कल्याणी में सीनियर रेजिडेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, 8 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई
एम्स कल्याणी में सीनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक) पदों 8 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए इंटरव्यू में शामिल होना होगा। साक्षात्कार का आयोजन 21 एवं 22 जनवरी 2025 को करवाया जायेगा। भर्ती के माध्यम से कुल 45 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कल्याणी (AIIMS Kalyani) की ओर से सीनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से एम्स कल्याणी की ऑफिशियल वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। 8 जनवरी के बाद किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में MD/ MS/ DM/ MCh/ DNB/ M.Sc./ M. biotech Degree & PhD आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र में एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी (OPH) को 10 वर्ष की छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं और भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब अधिसूचना में भर्ती पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- AIIMS Kalyani Recruitment 2025 Application Form डायरेक्ट लिंक
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। इंटरव्यू 21 एवं 22 जनवरी 2025 को एम्स कल्याणी, पश्चिम बंगाल के विभिन्न डिपार्टमेंट्स में संपन्न होगा। भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 6th सीपीसी के अनुसार 15,600 से 39,100 + GP 6,600 प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 45 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।