Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAI Apprentices Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इन पदों पर दे रहा है जॉब का मौका, जानें लास्ट डेट

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 05:20 PM (IST)

    AAI Apprentices Recruitment 2022 इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि कैंडिडेट्स एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India AAI) की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें।

    Hero Image
    एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। AAI Apprentices Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India, AAI) ने ग्रेजुएट/ डिप्लोमा/ आईटीआई अप्रेंटिस के पदों (Graduate/Diploma/ITI Apprentices Posts) पर भर्ती निकाली है। AAI इस नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से कुल 125 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। यह भर्ती पूर्वी क्षेत्र में की जाएंगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन पदों क लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 4 दिसंबर, 2022 तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएगा। इसलिए अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एएआई अप्रेंटिस भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में (रेग्यूलर) चार साल की इंजीनियरिंग की डिग्री या फिर तीन साल (नियमित) डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, एजुकेशन क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन की जांच करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, आवेदन करने से पहले पात्रता सहित अप्लाई करने के सभी नियमों को ध्यान से पढ़ लें और उसके अनुरुप ही आवेदन करें, क्योंकि फॉर्म में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। 

    वैकेंसी डिटेल्स

    सिविल ग्रेजुएट 06, इलेक्ट्रिकल ग्रेजुएट 07, इलेक्ट्रानिक्स ग्रेजुएट 13, मैकेनिकल/ ऑटोमोबाइल ग्रेजुएट 01, सिविल डिप्लोमा 10, इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा 10, इलेक्ट्रानिक्स डिप्लोमा 25, मैकेनिकल/ ऑटोमोबाइल डिप्लोमा 05। 

    how to Download AAI Apprentices Recruitment 2022 Job Notification PDF: एएआई भर्ती नोटिफिकेशन को ऐसे करें डाउनलोड 

    सबसे पहले कैंडिडेट्स एएआई की आधिकारिक वेबसाइट - https://www.aai.aero/ पर जाएं। अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड सेक्शन में जाएं। इसके बाद, होम पेज पर पूर्वी क्षेत्र 2022-23 में अप्रेंटिस के लिए लिंक- विज्ञापन पर क्लिक करें। अब क्लिक करने के बाद, आपको एक नई विंडो में एएआई अप्रेंटिस भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना की पीडीएफ मिल जाएगी। इसके बाद, अभ्यर्थी एएआई अपरेंटिस भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना को डाउनलोड करके अप्लाई करने के लिए रख सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner