Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAI Apprentice Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप का मौका, यहां से करें आवेदन

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 06:00 PM (IST)

    Apprentice 2023 भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से ग्रेजुएट अप्रेंटिस टेक्निकल (डिप्लोमा) अप्रेंटिस एवं आईटीआई अप्रेंटिस 185 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 3 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    Hero Image
    AAI Apprentice Recruitment 2023 के लिए 3 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्निकल (डिप्लोमा) अप्रेंटिस एवं आईटीआई अप्रेंटिस के पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस भर्ती के लिए योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल nats.education.gov.in या apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2023 निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने से पहले योग्यता एवं मापदंड अवश्य जांच लें।

    क्या है योग्यता

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। ग्रेजुएट (डिग्री) अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री, टेक्निकल (डिप्लोमा) अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा एवं आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए आईटीआई किया हो।

    इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 31 अक्टूबर 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना अवश्य चेक कर लें।

    भर्ती विवरण

    एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से यह भर्ती कुल 185 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • ग्रेजुएट (डिग्री) अप्रेंटिस: 22 पद
    • टेक्निकल (डिप्लोमा) अप्रेंटिस: 90 पद
    • आईटीआई अप्रेंटिस: 73 पद

    कैसे होगा चयन

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले क्वालिफाइंग एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। इस एग्जाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन इंटरव्यू/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2023: डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 21 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

    comedy show banner
    comedy show banner