Move to Jagran APP

Year Ender 2023: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के इंतजार में बीता पूरा साल, 62 हजार वैकेंसी

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती सहित 62 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से नोटिफिकेशन जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही पुलिस विभाग की ओर से आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जायेगा जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavPublished: Sun, 17 Dec 2023 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 19 Dec 2023 04:17 PM (IST)
Year Ender 2023: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस कॉन्स्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंतजार लम्बा होता जा रहा है। इस भर्ती के लिए जुलाई माह में नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती किये जाने की घोषणा की गयी थी। जिसके बाद से ही युवा इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के माध्यम से यूपी पुलिस विभाग में 62 हजार से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाना है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - UP Police Recruitment 2024: बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की अधिसूचना इसी हफ्ते होगी जारी, UPPRPB अपडेट

UP Police Bharti 2023: क्या नए साल पर आएगा नोटिफिकेशन

इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अब उम्मीद की नयी किरण है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सहित 62 हजार से ज्यादा पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नयी साल पर जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह में जारी की जा सकती है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही यूपी उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जायेगा।

UP Police Constable Bharti: 62 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

यूपी पुलिस विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य में विभिन्न पदों के अंतर्गत 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। पदानुसार पदों का विवरण निम्नलिखित है-

  • पुलिस कॉन्स्टेबल: 52,699 पद
  • जेल वार्डर: 2833 पद
  • पुलिस उप-निरीक्षक: 2469 पद
  • रेडियो ऑपरेटर: 2430 पद
  • लिपिक संवर्ग: 545 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर: 872 पद
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर: 55 पद

UP Police Constable Recruitment 2023: 12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार ले सकेंगे भर्ती में भाग

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करेंगे उनका ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इन पदों पर चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट से होकर गुजरना होगा।

यह भी पढ़ें- CSBC Bihar Constable Exam Dates 2023: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शेड्यूल कब होगा जारी, ये रही अपडेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.