Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Civil Defence Day 2024: आज है विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस, यह है इस साल का थीम और मनाए जाने का कारण

    संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा हर वर्ष विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के लिए मुख्य विषय (Theme) की घोषणा की जाती है। इस क्रम में वर्ष 2024 के विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस (World Civil Defence Day) का मुख्य विषय ‘नायकों का सम्मान और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा (Honour Heroes and Promote Safety Skills)’ घोषित किया गया है।

    By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Fri, 01 Mar 2024 11:09 AM (IST)
    Hero Image
    World Civil Defence Day 2024: लोगों में तैयारी, बचाव और आत्म-सुरक्षा के बारे में जागरूकता को बढ़ाने का उद्देश्य।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी शुक्रवार, 1 मार्च 2024 को पूरी दुनिया में विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 (World Civil Defence Day 2024) मनाया जा रहा है। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस लोगों को आपदा से उबरने में नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य है लोगों के बीच तैयारी, बचाव और आत्म-सुरक्षा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना। साथ ही, इस दिन उन लोगों को भी सम्मानित किया जाता है जो नागरिकों की सुरक्षा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Civil Defence Day 2024 Theme: ‘नायकों का सम्मान और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा’

    संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (International Civil Defence Organization - ICDO) द्वारा हर वर्ष विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के लिए मुख्य विषय (Theme) की घोषणा की जाती है। इस क्रम में वर्ष 2024 के विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस (World Civil Defence Day) का मुख्य विषय ‘नायकों का सम्मान और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा (Honour Heroes and Promote Safety Skills)’ घोषित किया गया है।

    विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 का मुख्य विषय इन क्षेत्र में काम कर रहे संगठनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से घोषित किया गया है। यह थीम विभिन्न देशों की सरकारों और नागरिकों को एक साथ आने और आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करता है।

    वर्ष थीम
    2024 नायकों का सम्मान और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा (Honour Heroes and Promote Safety Skills)
    2023 जोखिम मूल्यांकन में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका (The role of information technology in risk assessment)
    2022 नागरिक सुरक्षा और हर घर में प्राथमिक उपचार (Civil defense and work with displaced people in disasters and crises)

    World Civil Defence Day History: विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस का इतिहास

    संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा 6 दिसंबर 1990 को की गई थी। इसके बाद से हर साल इस तारीख को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है।