आर्मी जनरल या पुलिस DGP में कौन है पावरफुल, जानें शक्तियां, सैलरी, कार्यशैली सहित पूरी डिटेल
हमारे देश में Army General of India और पुलिस डीजीपी (Director General of Police) का पद बहुत ही अहम है। आर्मी जनरल जहां देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काम करते हैं और देश की सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन पर होती है वहीं डीजीपी राज्य सरकार को रिपोर्ट करते हैं और किसी राज्य की आंतरिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश में आर्मी जनरल एवं पुलिस विभाग में डीजीपी (DGP) का पद वरिष्ठ एवं उच्च होता है। दोनों ही देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हैं कि दोनों की ही कार्यशैली अलग-अलग होती है। इसके साथ ही Army General of India और पुलिस डीजीपी (Director General of Police) की शक्तियों में भी अंतर है। आप यहां से आर्मी जनरल एवं डीजीपी की शक्तियां सैलरी, कार्यक्षेत्र सहित अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं।
क्या है आर्मी जनरल एवं DGP का कार्य
आपको बता दें कि आर्मी जनरल देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काम करते हैं और देश की सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन पर होती है। आर्मी जनरल सीधे देश के राष्ट्रपति एवं रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) को रिपोर्ट करते हैं और इसी के अंतर्गत काम करते हैं।
जहां देश की सुरक्षा के लिए आर्मी जनरल होता होता है उसी प्रकार से किसी राज्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए डीजीपी (Director General of Police) की नियुक्ति की जाती है। डीजीपी राज्य सरकार को रिपोर्ट करते हैं। डीजीपी राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए कार्य करते हैं और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। डीजीपी राज्य के गृह सचिव और उस राज्य के मुख्यमंत्री को सीधे रिपोर्ट करता है।
कौन है ज्यादा पावरफुल
वैसे तो दोनों ही पद अपने क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण हैं लेकिन आर्मी जनरल को डीजीपी के मुकाबले अधिक शक्तिशाली मान सकते हैं। चूंकि आर्मी जनरल पूरे देश की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होता है। आर्मी जनरल युद्ध, आतंकवाद जैसे स्थितियों से लड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा डीजीपी केवल एक राज्य की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए कार्य करता है। वे राज्य के अंदर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने का कार्य करते हैं।
दोनों की सैलरी में नहीं है ज्यादा अंतर
दोनों ही पदों की अगर मासिक सैलरी की बात की जाये तो इसमें कुछ खास अंतर नहीं है। जहां आर्मी जनरल की सैलरी 2.5 लाख मासिक होती है वहीं डीजीपी को 2.25 लाख सैलरी प्रतिमाह मिलती है। इसके साथ ही दोनों को ही सरकारी आवास, वाहन, सुरक्षा, मेडिकल, उच्च स्तर की पेंशन प्रदान की जाती है। आर्मी जनरल को कैंटीन की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।