Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WBJEE JELET 2024: राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट wbjeeb.nic.in पर घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

    Updated: Fri, 18 Oct 2024 11:25 AM (IST)

    ज्वाइंट एंट्रेंस लेटरल एंट्री टेस्ट (Joint Entrance Lateral Entry Test JELET Counselling 2024) सेकेंड राउंड काउंसिलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट परिणाम की घोषणा हो चुकी है। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर अपनी सीट के बारे में डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थियों को इस दौर में सीट आवंटित हुई तो उन्हें निर्धारित तिथि के भीतर शुल्क जमा करके सीट कंफर्म करना होगा।

    Hero Image
    18 से 20 अक्टूबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। (Image-freepik)

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) ने JELET काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। WBJEEB ने ज्वाइंट एंट्रेंस लेटरल एंट्री टेस्ट (Joint Entrance Lateral Entry Test, JELET Counselling 2024) सेकेंड राउंड काउंसिलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जारी कर किया गया है। नतीजो का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स पोर्टल पर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजे देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WBJEE JELET 2024:  ज्वाइंट एंट्रेंस लेटरल एंट्री टेस्ट राउंड काउंसिलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर, JELET लिंक पर क्लिक करें। WBJEE JELET काउंसलिंग 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम के लिए लिंक का चयन करें। अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और परिणाम डाउनलोड करें। आवश्यक शुल्क भुगतान करें और आवंटित सीट स्वीकार करें।

    WBJEE JELET 2024: इस तारीख तक कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट 

    कैंडिडेट्स ध्यान दें कि नतीजे में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद, दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित संस्थानों को 18 से 20 अक्टूबर तक रिपोर्ट करना होगा। उन्हें सीट स्वीकृति शुल्क के रूप में 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि बिना फीस सबमिट किए उनकी सीट कंफर्म नहीं होगी। राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया का परिणाम 8 अक्टूबर, 2024 को जारी किया गया था। इसके बाद अब दूसरे राउंड के लिए नतीजो का एलान कर दिया गया है।

    उम्मीदवार ध्यान दें कि कॉलेज में दाखिले लेने से पहले संबंधित सभी डिटेल्स को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर उसके अनुसार आगे बढ़ें और सीट पर प्रवेश लें। इस काउंसिलिंग से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके अलावा, जल्द ही जेईई मेन नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। साल 2025 के लिए आधिकारिक सूचना पोर्टल पर रिलीज की जाएगी। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निर्धारित शुल्क जमा करके अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर अपना एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर पाएंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। बता दें कि जेईई मेन सत्र की परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। पहला सेशन जनवरी में कंडक्ट होगा, जिसके लिए जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी होगी।