Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    WBCS Pre Admit Card 2023: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 03:28 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए फॉर्म भरा था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की ओर से एग्जाम का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा।

    Hero Image
    WBCS Pre Admit Card 2023 यहां से कर सकते हैं डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBCS) की ओर से पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) प्रारंभिक परीक्षा 2023 यानि कि WBCS Pre Exam के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कार्ड डब्ल्यूबीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट wbpsc.gov.in पर उपलब्ध है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी डिटेल भरकर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    इस आसान तरीके से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    • पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate's Corner में Admit Card For(Written/ Screening Test) पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको WEST BENGAL CIVIL SERVICE (EXE.) ETC. (PRELIMINARY) EXAMINATION, 2023.(ADVT. NO. 01/2023) लिंक के आगे क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करना है।
    • अब नए पेज पर आपको एनरोलमेंट नंबर या पहला नाम, डेट ऑफ बर्थ भरकर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    WBCS Pre Admit Card 2023 Download Direct Link

    कब होगा एग्जाम

    वेस्ट बंगाल प्री एग्जाम का आयोजन 16 दिसंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक किया जायेगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

    प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार और पारंपरिक तरीके के प्रश्न पूछे जाएंगे। अंत में मुख्यु परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2023: साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1785 पदों पर अप्रेंटिसशिप का मौका, यहां पढ़ें भर्ती डिटेल