UPTET Result 2022 LIVE: किसी भी समय घोषित हो सकते हैं यूपीटीईटी के नतीजे, 21 लाख परीक्षार्थियों को है इंतजार
UPTET Result 2022 LIVE Updates: यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 का इंतजार 21 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को है। परीक्षा में सफल होने के लिए जानें पासिंग मार्क्स। परिणाम कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।
यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 का इंतजार राज्य के 21 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को है। उत्तर प्रदेश टीईटी 2021 में सफल होने के लिए उम्मीवारों के निर्धारित नूयनतम अंक प्राप्त होने जरूरी हैं। यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आज, 25 मार्च 2022 की तारीख महत्वपूर्ण हो सकती है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज की जा सकती है। हालांकि, परीक्षा नियामक की तरफ से यूपीटीईटी 2021 परीक्षा परिणाम आज ही घोषित किए जाने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 को किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए की परीक्षा नियामक प्राधिकारिक द्वारा यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा ऑफिशियल पोर्टल, updeled.gov.in की जाएगी। ऐसे में परीक्षार्थी इस पोर्टल पर नजर रखें।
UPTET Result 2022: 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों को है इंतजार
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजों का इंतजार 21 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को है। इसमें से 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी प्राइमरी लेवल के लिए हैं, जबकि शेष अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
UPTET 2021 Result: आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सफल होने के लिए मिलने चाहिए इतने अंक
दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के उम्मीदवारों को यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट में सफल घोषित किए जाने के लिए परीक्षा में कम से कम 55 फीसदी यानि 82.5 अंक प्राप्त होने जरूरी हैं।
UPTET Result 2022: सफल होने के लिए इतने अंक जरूरी
उत्तर प्रदेश टीईटी रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने जरूरी हैं। परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को कम से कम 60 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए।
UPTET 2021 Result: प्राइमरी लेवल के लिए करीब 13 लाख उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देश की बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी है। इस परीक्षा दो लेवल होते हैं। पहले लेवल यानि प्राइमरी के लिए करीब 13 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। वहीं, दूसरे लेवल यानि अपर प्राइमरी लेवल के लिए 8.73 लाख उम्मीदवार हैं।
UPTET Result 2022: कभी भी घोषित हो सकते हैं उत्तर प्रदेश टीईटी के परिणाम
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट को लेकर इंतजार कभी भी समाप्त हो सकता है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है।
UPTET Result 2022: आजीवन वैध होगा सर्टिफिकेट
यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाने वाला यूपीटीईटी सर्टिफिकेट आजीवन मान्य होगा। पहले यूपीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी जारी किए जाने की तिथि से सात वर्ष होती थी। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीपीईबी) द्वारा घोषणा की गयी थी।
UPTET 2021 Result: चुनावों के चलते हुई देरी
23 जनवरी को परीक्षा के आयोजन के बाद परिणाम घोषित किए जाने में देरी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चलते हुई है। अब जबकि राज्य में चुनावों के बाद नतीजों की घोषणा हो चुकी है और आज, 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं तो माना जा रहा है कि यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा किसी भी भी समय की जा सकती है।
UPTET Result 2022: उत्तर यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को
बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा 23 जनवरी 2022 को राज्य भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। पहले परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित होनी थी, लेकिन पेपर लीक के सामने आए मामलों के मद्देनजर परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
UPTET 2021 Result: फाइनल ‘आंसर की’ भी होगी जारी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा के साथ ही साथ परीक्षा के फाइनल आंसर-की भी जारी किए हैं। इससे पहले परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा यूपीटीईटी 2021 के प्रोविजिनल आंसर-की 27 जनवरी 2022 को जारी किए गए थे, जिसके लिए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 1 फरवरी 2022 तक आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब नतीजों की घोषणा और फाइनल आंसर-की जारी होने हैं।
UPTET Result 2022: ऐसे देखें उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम
उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश टीईटी 2022 का परिणाम चेक करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करने के बाद यूपीटीईटी कैंडीडेट्स सर्विसेस सेक्शन में जाना होगा। इसी पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 लिंक को एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट पेज पर जा सकेंगे, जहां उन्हें अपने विवरण (जैसे रोल नंबर, जन्म-तिथि, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर देख सकेंगे। यूपीटीईटी परीक्षा परिणाम का प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।