Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC PET Result 2023 Date: इस बार जल्दी घोषित होंगे उत्तर प्रदेश पीईटी के नतीजे, इस तिथि तक परिणाम संभव

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 08:06 AM (IST)

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश पीईटी 2023 के नतीजों (UPSSSC PET Result 2023 Date) के अंतर्गत उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने मार्क्स के आधार पर UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे और उन्हें सीधे दूसरे चरण में सम्मिलित होने के लिए आयोग द्वारा आमंत्रित किया जाएगा।

    Hero Image
    UPSSSC PET Result 2023 Date: परीक्षा 28 व 29 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पीईटी में सम्मिलित हुए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों को परीक्षा परिणामों का इंतजार है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन (UPSSSC) ने राज्य सरकार के तमाम विभागों में समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा के तौर पर आयोजित यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के परिणाम इस बार पूर्व वर्षों के मुकाबले पहले घोषित कर दिए जाएंगे। आयोग ने परिणामों की तिथि (UPSSSC PET Result 2023 Date) की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्राप्त अपडेट्स के मुताबिक परिणाम दिसंबर के आखिर से पहले ही घोषित किए जाने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, यूपीएसएसएससी के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि परिणाम दिसंबर के आखिर तक या जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। साथ ही, इस बार आयोग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि नतीजों की घोषणा जल्दी किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि 2022 की परीक्षा के आयोजन तथा नतीजों की घोषणा में 3 माह का अंतर था। इस बार जबकि परीक्षा 28 व 29 अक्टूबर को आयोजित की गई थी, परिणाम (UPSSSC PET Result 2023) जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश पीईटी 2023 के नतीजों के अंतर्गत उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने मार्क्स के आधार पर UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे और उन्हें सीधे दूसरे चरण में सम्मिलित होने के लिए आयोग द्वारा आमंत्रित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - UPSSSC PET Result 2023: क्या जनवरी में घोषित होंगे उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम? पढ़ें अपडेट

    वर्ष 2023 की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के अनौपचारिक उत्तर कुंजियों को 6 नवंबर को जारी किया गया। उम्मीदवारों ने अपने आपत्तियों तो 15 नवंबर तक दर्ज कराया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब नतीजों की घोषणा की जानी है।