UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम जारी, upsssc.gov.in पर एक्टिव हुआ लिंक
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि UPSSSC ने UP PET रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गयी है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इस ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पीईटी 2023 रिजल्ट का इंतजार कर रहे 25 लाख उम्मीदवारों के लिए आज का दिन निर्णायक साबित हुआ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के नतीजों की घोषणा आज यानी सोमवार, 29 जनवरी 2024 को कर दी गयी। आयोग द्वारा UP PET ने नतीजों (UPSSSC PET 2023 Result) की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर की गयी है। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक से अपना परिणाम और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET Result 2023 Direct Link

यह भी पढ़ें - LIVE UPSSSC PET Result 2023: आज घोषित हो सकते हैं उत्तर प्रदेश पीईटी के नतीजे, जारी हुए फाइनल आंसर-की
UPSSSC PET 2023: फाइनल आंसर-की कल हुई थी रिलीज
दूसरी तरफ, UPSSSC ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 फाइनल आंसर-की बुधवार, 24 जनवरी 2024 को जारी कर दिए। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपी पीईटी 2023 में सम्मिलित हुए थे, वे इस परीक्षा के अंतिम कुंजियों को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने यूपी पीईटी 2023 के प्रोविजिनल आंसर-की 6 नवंबर को जारी किए थे और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 15 नवंबर तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर-की जारी कर दिए गए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।