Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC PET 2023 Answer Keys: क्या आज जारी होंगे उत्तर प्रदेश पीईटी के आंसर-की? upsssc.gov.in से करें डाउनलोड

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 12:38 PM (IST)

    UPSSSC PET 2023 Official Answer Keys उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक उत्तर-कुंजियों को आज यानी शुक्रवार 3 नवंबर 2023 को जारी कर सकता है। आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ही डाउनलोड लिंक को एक्टिव किया जाएगा। साथ ही आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी लिंक एक्टिव किया जाएगा।

    Hero Image
    UPSSSC PET 2023 Official Answer Keys: कभी भी समाप्त हो सकता है यूपी पीईटी आंसर-की का इंतजार।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UPSSSC PET 2023 Answer Keys: उत्तर प्रदेश पीईटी में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों का आधिकारिक उत्तर-कुंजी का इंतजार कभी भी समाप्त हो सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक उत्तर-कुंजियों को आज यानी शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 को जारी कर सकता है। आमतौर पर आयोग द्वारा यूपी पीईटी आंसर-की को परीक्षा तिथि से 3 दिन बाद जारी किए जाते हैं। ऐसे में जबकि परीक्षा 28 व 29 अक्टूबर को आयोजित की गई थी, आंसर-की अब कभी भी जारी हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC PET 2023 Answer Keys: upsssc.gov.in से करें डाउनलोड

    उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 आधिकारिक आंसर-की को यूपीएसएसएसी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आंसर-की PDF डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें उम्मीदवार यूपी पीईटी आंसर-की 2023 डाउनलोड करके इससे अपने मार्क किए गए उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित स्कोर का भी आंकलन कर सकेंगे।

    हालांकि, यदि उम्मीदवारों को यूपीएसएसएसी द्वारा जारी की गई उत्तर-कुंजियों को लेकर कोई आपत्ति होगी तो वे इसे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ही आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी लिंक एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से सम्बन्धित पेज पर जाकर और अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इस दौरान उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न की दर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसे कैंडिडेट्स ऑनलाइन माध्यमों से भर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें - UPSSSC PET Answer Key 2023: आज या फिर कब जारी होगी यूपी पीइटी आंसर-की, पढ़ें ताजा अपडेट यहां

    बता दें कि यूपीएसएसएससी उम्मीदवारी आपत्तियों की समीक्षा विषय/परीक्षा विशेषज्ञों से कराएगा और इसके बाद फाइनल आंसर-की व नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। नतीजों के अंतर्गत उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर वे आयोग की तमाम भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner