विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी की तैयारी को इन नियमों के अनुसार दे फाइनल टच, बनाए खास रणनीति

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 11 Oct 2022 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 04:41 PM (IST)

UPSSSC PET 2022 उत्तर प्रदेश पीईटी 2022 का आयोजन इसी सप्ताह के आखिर में किया जाना है। उम्मीदवारों आखिरी दिनों ...और पढ़ें

UPSSSC PET 2022 के लिए जारी विशेष नियमों को ध्यान में रखकर करें तैयारी।
UPSSSC PET 2022 के लिए जारी विशेष नियमों को ध्यान में रखकर करें तैयारी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश राज्य के 37 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 का आयोजन इस शनिवार (15 अक्टूबर) और रविवार (16 अक्टूबर) को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा किया जाना है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र और निर्देश जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में जबकि परीक्षा में सिर्फ 3 दिनों की तैयारी बची है, उम्मीदवार परीक्षा सम्बन्धित कुछ विशेष नियमों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को फाइनल टच दे सकते हैं। इन नियमों के अनुपालन के साथ-साथ अच्छा स्कोर करने के लिए उम्मीदवारों को खास रणनीति बनानी चाहिए और मॉडल पेपर का अभ्यास उसी के अनुसार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश पीईटी में 80 से अधिक स्कोर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश पीईटी में विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी से आएंगे 15 प्रश्न, ऐसे करें क्रैक

UPSSSC PET 2022: निगेटिव मार्किंग का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 में 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। यानि हर गलत उत्तर के लिए उन्हें 0.25 अंक काटे जाएंगे, जबकि हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सबसे उन प्रश्नों को हल करना चाहिए जिनका उत्तर उन्हें श्योर हो। इसके बाद सिर्फ उन्हीं प्रश्नों अटेम्प्ट करें जिनको वे थोड़े प्रयास से हल कर सकते हैं। हालांकि, इसके बाद अनुत्तरित प्रश्नों के लिए तुक्का न लगाएं। इससे आपका संभावित स्कोर कम भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET 2022 Syllabus: यूपी पीईटी में इन विषयों से पूछे जाएंगे इतने प्रश्न, सिलेबस PDF ऐसे करें डाउनलोड

UPSSSC PET 2022: प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे

दूसरा महत्वपूर्ण नियम है कि आयोग द्वारा पीईटी 2022 में पूछे जाने वाले प्रश्न 12वीं के स्तर के होंगे और ये हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होंगे। उम्मीदवारों को यदि कोई किसी प्रश्न समझ में नहीं आता है तो वे उसके हिंदी या अंग्रेजी वर्जन से मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET Admit Card: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड व निर्देश जारी, इन 5 लिंक से 37 लाख उम्मीदवार करें डाउनलोड

UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी में नॉर्मलाइजेशन

यूपी पीईटी 2022 आयोजन एक से अधिक परीक्षा तारीखों/पालियों में किए जाने के कारण इसमें नॉमलाइजेशन के नियम लागू किए जाएंगे। नॉमलाइजेशन से विभिन्न पालियों में पूछे गए प्रश्नों की कठिनाई के स्तर के बावजूद छात्रों के परिणाम को समान स्तर पर लाया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।