यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश पीईटी में विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी से आएंगे 15 प्रश्न, ऐसे करें क्रैक
UPSSSC PET 2022 यूपी पीईटी 2022 के आयोजन में अब 72 घंटे से भी कम समय बचा है। ऐसे में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 2022-23 के दौरान होने वाली ग्रुप सी भर्तियों के लिए पहले चरण में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा किया जाना है। यूपी पीईटी 2022 परीक्षा योजना के मुताबिक इसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे, जो कि विभिन्न विषयों से और सेकेंड्री / सीनियर सेकेंड्री स्तर के होंगे। इन विषयों में सामान्य विज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, आदि शामिल हैं। इसमें से सामान्य विज्ञान, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से कुल 15 प्रश्न होंगे। ऐसे में जबकि परीक्षा शुरू होने में 72 घंटे से भी कम समय बचा है, उम्मीदवारों विशेष रणनीति बनाकर अधिक अंक वाले सेक्शन सामान्य विज्ञान, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी में अधिक स्कोर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश पीईटी में 80 से अधिक स्कोर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
UPSSSC PET 2022: सामान्य विज्ञान, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के 15 प्रश्नों को ऐसे करें क्रैक
यूपी पीईटी जनरल साइंस में अधिक स्कोर करने का सिंपल फॉर्मूला है मेमोराइजेशन। साइंस में हाई स्कूल स्तर के विज्ञान से प्रश्न होंगे। पूरे सिलेबस की बजाय आखिरी के घंटों में साइस के बनाए गए नोट्स से प्वाइंट्स को बार-बार दोहराएं। साथ ही, विज्ञान से सम्बन्धित पिछले वर्ष के प्रश्नों एवं विभिन्न मॉडल पेपर के प्रश्नों को एक ही प्रयास में अधिक से अधिक हल करने का प्रयास करें।
इसी प्रकार, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न कम समय लेते हैं इसलिए इनके सभी प्रश्नों को हल करके अधिक स्कोर किए जा सकते हैं। हिंदी की स्तरीय व्याकरण की किताबों से संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, लिंग, मुहावरें, आदि को अधिक से अधिक दोहराएं। इसी प्रकार, जनरल इंग्लिश के लिए भी अच्छी ग्रामर बुक से महत्वपूर्ण टॉपिक से सम्बन्धित क्वेश्चन सॉल्व करें और कठिन टॉपिक को बार-बार पढ़ें।