विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC PET 2022 Syllabus: यूपी पीईटी में इन विषयों से पूछे जाएंगे इतने प्रश्न, सिलेबस PDF ऐसे करें डाउनलोड

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2022 02:03 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 02:22 PM (IST)

UPSSSC PET 2022 Syllabus PDF Download यूपीएसएसएससी ने पीईटी 2022 के लिए परीक्षा योजना और सिलेबस को अधिसूचना में जारी ...और पढ़ें

यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 सिलेबस PDF डाउनलोड करें इस पेज पर दिए गए लिंक से।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 सिलेबस PDF डाउनलोड करें इस पेज पर दिए गए लिंक से।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSSSC PET 2022 Syllabus: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा राज्य सरकार के विभागों में समूह ग पदों की वर्ष 2022-23 के दौरान होने वाले भर्तियों के लिए कॉमन प्रिमिल्स के आयोजन की योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को किया जाना है। इस परीक्षा के लिए 37.63 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इन आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए आयोग ने यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2022 हाल ही में 1 अक्टूबर को जारी कर दिए गए, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव किए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश पीईटी में विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी से आएंगे 15 प्रश्न, ऐसे करें क्रैक

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET Admit Card: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड व निर्देश जारी, इन 5 लिंक से 37 लाख उम्मीदवार करें डाउनलोड

UPSSSC PET 2022 Syllabus: यूपी पीईटी परीक्षा योजना

इससे पहले, यूपीएसएसएससी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 के लिए जारी योजना के अनुसार परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें विभिन्न विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रकृति के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। वहीं, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। प्रश्नों की कठिनाई का स्तर राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा निर्धारित सेकेंड्री / सीनियर सेकेंड्री स्तर का होगा।

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश पीईटी में 80 से अधिक स्कोर करने के लिए आखिरी 10 दिनों में अपनाएं ये टिप्स

UPSSSC PET 2022 Syllabus: पीईटी में इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न

इसके साथ ही, आयोग ने पीईटी 2022 के लिए सिलेबस भी अधिसूचना में ही जारी किया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पीईटी 2022 सिलेबस के अनुसार परीक्षा में जिन टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे, उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

UPSSSC PET 2022 सिलेबस PDF डाउनलोड लिंक

  • भारतीय इतिहास - 5 अंक /5 प्रश्न
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन - 5 अंक /5 प्रश्न
  • भूगोल - 5 अंक /5 प्रश्न
  • भारतीय अर्थव्यवस्था - 5 अंक /5 प्रश्न
  • भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन - 5 अंक /5 प्रश्न
  • सामान्य विज्ञान - 5 अंक /5 प्रश्न
  • प्रारंभिक अंकगणित - 5 अंक /5 प्रश्न
  • सामान्य हिंदी - 5 अंक /5 प्रश्न
  • सामान्य अंग्रेजी - 5 अंक / 5 प्रश्न
  • तर्क एवं तर्कशक्ति - 5 अंक / 5 प्रश्न
  • सामयिकी (करेंट अफेयर्स) - 10 अंक / 10 प्रश्न
  • सामान्य जागरूकता - 10 अंक / 10 प्रश्न
  • अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण (2 गद्यांश, प्रत्येक पर 5 प्रश्न) - 10 अंक / 10 प्रश्न
  • ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण (2 गद्यांश, प्रत्येक पर 5 प्रश्न) - 10 अंक / 10 प्रश्न
  • तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण (2 गद्यांश, प्रत्येक पर 5 प्रश्न) - 10 अंक / 10 प्रश्न

यह भी पढ़ें - Government Jobs 2022: ये हैं अक्टूबर की टॉप सरकारी नौकरियां; 50,000 पदों के लिए आवेदन का मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।