Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC Lekhpal Result 2022: लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में UR वर्ग में 62.96 फीसदी रहा कटऑफ, यहां जानिए कुल चयनितों की संख्या

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 06 May 2022 10:06 AM (IST)

    UPSSSC Lekhpal Result 2022 यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए कुल 1390305 उम्मीदवारों में से केवल 247667 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।

    Hero Image
    UPSSSC Lekhpal Bharti 2022: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission, UPSSSC

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSSSC Lekhpal Bharti Result 2022: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission, UPSSSC) ने लिखित परीक्षा, PET रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। UPSSSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट @upsssc.gov.in पर परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट की जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए कुल 13,90,305 उम्मीदवारों में से केवल 2,47,667 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। बता दें कि UPSSSC लेखपाल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 8085 पदों पर नियुक्तियां करता है। आयोग ने नीचे उम्मीदवारों की श्रेणीवार कट-ऑफ सूची भी जारी की है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है। 

    UPSSSC Lekhpal Result 2022: विभिन्न कैटेगिरी में ये रहा कटऑफ

    अनारक्षित- 62.96

    अनुसूचित जाति- 61.80

    अनुसूचित जनजाति 44.71

    अन्य पिछड़ा वर्ग- 62.96

    ईडब्ल्यूएस - 62.96

    ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

    लेखपाल मेंस परीक्षा- 19 जून, 2022

    लेखपाल मेंस परिणाम- जुलाई, 2022 संभावित 

    UPSSSC Lekhpal Bharti 2022: UPSSSC लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा परिणाम ऐसे करें चेक 

    UPSSSC लेखपाल भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, घोषणा अनुभाग के तहत परिणाम लिंक पर क्लिक करें और फिर से पात्रता परिणाम पर क्लिक करें। अब उम्मीदवार पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग सत्यापन कोड दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद, UPSSSC लेखपाल पात्रता परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और चेक कर सकते हैं।

    इसके अलावा अगर अभ्यर्थी UPSSSC लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा परिणाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।