Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC Lekhpal result 2022: यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा परिणाम जल्द होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2022 02:42 PM (IST)

    UPSSSC Lekhpal result 2022 यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। नतीजे उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जल्द जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स पोर्टल पर लॉगइन करके देख सकते हैं।

    Hero Image
    यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा परिणाम जल्द जारी होगा।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSSSC Lekhpal result 2022: यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा परिणाम जल्द जारी होगा। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) जल्द ही नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर की जाएगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी नतीजे देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेसबाइट पर नतीजे देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    UPSSSC Lekhpal Final Answer Key 2022: How to download: यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा की नतीजों की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

    यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अपने पंजीकरण और रोल नंबर की कुंजी एंटर करना होगा। इसके बाद, UPSSSC लेखपाल परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।

    हाल ही में रिलीज हुई आंसर-की 

    यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया जुलाई में हुआ था। यह एग्जाम 31 जुलाई, 2022 को हुआ था। परीक्षा के बाद पहले प्रोविनजल आंसर-की रिलीज की गई थी। इसके बाद इन आंसर-की पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थी। उम्मीदवारों से आपत्तियां एकत्र करने के बाद,सभी प्रश्नपत्र के आठों सीरीज (A, B, C, D, E, F, G व H) की फाइनल आंसर की भी 7 सितंबर 2022 को जारी की गई थी। इसके बाद से ही अभ्यर्थी नतीजों की राह देख रहे थे। अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द परिणाम की घोषणा हो सकती है। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 8085 पदों को भरने के लिए नियुक्ति होनी है। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।