Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC ने ऑडिटर, एक्स-रे टेक्नीशियन समेत विभिन्न भर्तियों के लिए एग्जाम शेड्यूल किया जारी, जानें किन डेट्स में संपन्न होंगी परीक्षाएं

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 01:55 PM (IST)

    यूपीएसएसएससी की ओर से ऑडिटर एवं असिस्टेंट अकाउंटेंट एक्स रे टेक्नीशियन डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 टाइपिंग टेस्ट (स्किल टेस्ट) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी भर्ती की परीक्षाओं की तिथि आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    UPSSSC ने विभिन्न भर्तियों के लिए एग्जाम डेट की घोषित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से ऑडिटर एवं असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती (Advt No.: 05-Exam/ 2023), एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023 (Advt No. : 02-Exam/ 2023) के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपीएसएसएससी की ओर से एग्जाम शेड्यूल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। अभ्यर्थी इसे वेबसाइट से डाउनलोड करके एग्जाम डेट्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज से भी भर्ती परीक्षा की तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन डेट्स में होगी परीक्षाएं

    यूपीएसएसएससी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक ऑडिटर एवं असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2023 मुख्य परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी 2025 को करवाया जायेगा। एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा। यूपी एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023 के लिए एग्जाम का आयोजन 15 दिसंबर 2024 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक संपन्न करवाया जायेगा। इन सबके अलावा डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती के लिए भी एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार UPSSSC Dental Hygienist Notification 2023 के लिए एग्जाम 5 जनवरी को करवाया जाएगा।

    जूनियर असिस्टेंट भर्ती स्किल टेस्ट इन डेट्स में होगा संपन्न

    यूपीएसएसएससी की ओर से UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2022 (Advt No. : 08-Exam/ 2022) स्किल टेस्ट के लिए भी डेट्स की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट 19 दिसंबर 2024 को करवाया जाना सुनिश्चित किया गया है।

    परीक्षा तिथियों से कुछ दिन पूर्व जारी किये जायेंगे एडमिट कार्ड

    इन सभी भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड एग्जाम तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी इसे ऑफिशियल वेबसाइट से मांगी गई डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र ऑफलाइन नहीं भेजे जाएंगे।

    भर्ती विवरण

    आपको बता दें की यूपीएसएसएससी ऑडिटर एवं असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 530 पदों पर भर्ती की जाएगी वहीं यूपी एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023 के जरिये कुल 382 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 1262 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्तियों से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2024: रेलवे में ग्रुप डी पदों पर हो रही भर्ती, 30 नवंबर तक रहेगा आवेदन का मौका

    comedy show banner
    comedy show banner