Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC Exam Calendar 2022: 18 सितंबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, आयोग ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 22 Apr 2022 08:07 AM (IST)

    UPSSSC Exam Calendar 2022 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2022 का एग्जाम कैलेंडर 21 अप्रैल 2022 को जारी करते हुए यूपी पीईटी 2022 के साथ-साथ कई अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है।

    Hero Image
    UPSSSC एग्जाम कैलेंडर 2022 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर विजिट करें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSSSC Exam Calendar 2022: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 यानि UPPET 2022 का आयोजन इस साल 18 सितंबर को किया जाएगा। पिछले वर्ष यह परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी। यूपीपीईटी 2022 की तारीख की घोषणा के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस वर्ष आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों के प्रस्तावित और लंबित परीक्षाओं की तिथियों को इस साल के एग्जाम कैलेंडर के माध्यम से जारी किया। आयोग द्वारा UPSSSC एग्जाम कैलेंडर 2022 को वीरवार, 21 अप्रैल 2022 को आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर जारी किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - UP Government Jobs: यूपी में 10 हजार सरकारी नौकरियों का लक्ष्य बदला? सीएम योगी ने 19 अप्रैल को फिर की घोषणा

    UPSSSC एग्जाम कैलेंडर 2022 के अनुसार परीक्षाओं की तारीखें

    • 8 मई – स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा
    • 22 मई - राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2018, सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2019
    • 19 जून – राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा
    • 29 जून – सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा
    • 3 जुलाई – सहायक बोरिंग टेक्निशियन प्रतियोगात्मक परीक्षा
    • 17 जुलाई – अनुदेश मुख्य परीक्षा
    • 7 अगस्त – सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा 2016
    • 21 अगस्त – वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा 2019
    • 18 सितंबर – प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022
    • तिथि निर्धारित नहीं – सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा 2018 की पुनर्परीक्षा

    UPSSSC एग्जाम कैलेंडर 2022 PDF डाउनलोड के लिए डायरेक्ट लिंक

    यह भी पढ़ें - UPPSC APO Exam 2022: उत्तर प्रदेश सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 44 पदों के लिए होना है चयन

    यह भी पढ़ें - SSC Recruitment 2022: केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों में हजारों नौकरियां 10वीं पास के लिए, आवेदन 30 अप्रैल तक

    comedy show banner
    comedy show banner