Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Prelims 2023 Question Paper: यूपीएससी प्री एग्जाम हुआ संपन्न, यहां से प्राप्त करें क्वेश्चन शीट

    By Jagran NewsEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 29 May 2023 09:12 AM (IST)

    UPSC Prelims 2023 Question Paper यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम (जीएस पेपर 1) का आयोजन आज सुबह 930 से 1130 तक किया गया है। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रश्न पत्र जारी हो गया है। आप इस पेज से क्वेश्चन पेपर प्राप्त कर पेपर 1 का एनालिसिस कर सकते हैं।

    Hero Image
    UPSC Prelims 2023 Question Paper: यहां से प्राप्त करें यूपीएससी प्रीलिम क्वेश्चन पेपर।

    UPSC Prelims 2023 Question Paper: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से प्री एग्जामिनेशन का आयोजन रविवार, 28 मई 2023 को देश भर के 79 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। यूपीएससी प्री एग्जाम संपन्न होने के बाद प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं, जीएस पेपर 1 एग्जाम का क्वेश्चन पेपर इस पेज पर देख सकते हैं। आप हमारे इस पेज से क्वेश्चन शीट प्राप्त करके अपने पेपर का एनालिसिस कर सकते हैं। जनरल स्टडीज पेपर 1 का आयोजन रविवार को दो पालियों में किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - इस तारीख तक आ सकता है UPSC Prelims 2023 रिजल्ट, देखें GS और CSAT Answer Key और जानें कितना हो सकता है Cut-Off

    UPSC Prelims 2023 Question Paper: कितने पदों पर की जाएगी भर्ती

    संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इस वर्ष 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में से पुरुषों के लिए 613, महिलाओं के लिए 320 पद निर्धारित हैं। चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम एग्जाम, मेंस एग्जाम एवं इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं में विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।

    UPSC Prelims 2023 Question Paper: कैसा रहा है पेपर का स्वरूप?

    मीडिया रिपोर्ट्स एवं स्रोतों की मानें तो यूपीएससी प्रीलिम 2023 पेपर 1 बहुत ही टफ था। यह तक कहा जा रहा है कि यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम पिछले वर्ष के मुताबिक इस वर्ष काफी कठिन था। यहां पर आप यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम 2023 पेपर प्राप्त कर सकते हैं। इसके द्वारा आप पेपर के कठिनाई का स्तर चेक कर सकते हैं और किन विषयों से कितने प्रश्न पूछे गए हैं इसकी भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम पेपर II (CSAT) का आयोजन दोपहर 2:30 से 4:30 तक आयोजित किया जाएगा।