Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Prelims 2021: 27 जून नहीं अब 10 अक्टूबर को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, महामारी के चलते यूपीएससी ने टाली डेट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 13 May 2021 02:47 PM (IST)

    UPSC Prelims 2021 संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 के 27 जून संयुक्त रूप से होने वाले ...और पढ़ें

    Hero Image
    आयोग ने आईएएस प्रिलिम्स 2021 को कोविड-19 के कारण जून की बजाय अक्टूबर में कराने का निर्णय लिया है।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UPSC Prelims 2021: यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 के 27 जून संयुक्त रूप से होने वाले आयोजन को स्थगित कर दिया है। यूपीएससी द्वारा आज, 13 मई 2021 को जारी अपडेट के अनुसार, सिविल सेवा और वन सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन अब 10 अक्टूबर को किया जाएगा। आयोग ने आईएएस प्रिलिम्स 2021 एग्जाम को कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनजर जून की बजाय अक्टूबर में कराने का निर्णय लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां देखें नोटिस

    822 पदों के लिए होना है उम्मीदवारों का चयन

    वर्ष 2020 की सिविल सेवा परीक्षा में कोविड-19 के चलते सम्मिलित होने से वंचित रह गये उम्मीदवारों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका पर हुई सुनवाई के चलते वर्ष 2021 की सिविल सेवा परीक्षा अधिसूचना पूर्व निर्धारित तिथि 10 फरवरी की बजाय 4 मार्च 2021 को जारी की गयी थी। वर्ष 2021 की सिविल सेवा और वन परीक्षाओं के माध्यम से माध्यम से विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में कुल 822 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 के लिए 24 मार्च तक आवेदन हुए थे और इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 जून 2021 को होना था, जिसे अब 10 अक्टूबर को आयोजित किये जाने की घोषणा यूपीएससी द्वारा आज, 13 मई को की गयी।

    यह भी पढ़ें - UPSC Prelims 2021: सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा अधिसूचना 822 पदों के लिए

    सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021

    यूपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में वस्तुपरक  (बहुविकल्पीय प्रश्न) प्रकार के दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रारंभिक परीक्षा एक स्क्रीनिंग परीक्षा है जिसमें प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित उम्मीदवारों को सिविल सेवा प्रधान परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा के आधार मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या के 12 से 13 गुना उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाता है।