UPSC Exam: यूपीएससी सिविल सेवा 2021 में राजस्थान से चुने गए सबसे ज्यादा IAS, जानें यूपी समेत अन्य की स्थिति
UPSC Exam 2023 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में कुल 180 आईएएस अधिकारियों का चयन हुआ है। इसमें अकेले राजस्थान से 24 अभ्यर्थी शामिल थे। इसके बाद यूपी और देश की राजधानी दिल्ली का नंबर आता है। यूपी से 19 और Delhi से 16 अभ्यर्थी थे।
एजुकेशन डेस्क। UPSC Exam 2023: यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा देश की प्रतिष्ठित और सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल है। परीक्षा से लेकर इसके परिणाम की चर्चा भी अमूमन देश भर में होती है। लगभग हर कोई जानना चाहता है कि साल में किस प्रदेश के किस जिले से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इसी क्रम में हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2021 में किस राज्य के अभ्यर्थियों ने सबसे ज्यादा सफलता पाई थी। इसके अलावा दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन से राज्य रहे हैं।
राजस्थान से चुने गए सबसे ज्यादा IAS
सिविल सेवा परीक्षा 2021 में कुल 180 आईएएस अधिकारियों का चयन हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें अकेले राजस्थान से 24 अभ्यर्थी शामिल थे। इसके बाद यूपी और दिल्ली दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे थे। यूपी से 19 और देश की राजधानी दिल्ली रही थी, जहां से 16 अभ्यर्थी चुने गए थे।
ये थी बिहार और महराष्ट्र की ये थी स्थिति
यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा 2021 में बिहार से 14 अभ्यर्थी चुने गए थे। वहीं, महाराष्ट्र से 13 और मध्यप्रदेश से 12 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। इसके बाद अन्य राज्यों के अभ्यर्थी शामिल थे। वहीं कुल 180 आईएएस अधिकारियों पर चयन के अलावा इस साल आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस समेत अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया था।
इस साल फरवरी में शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
वहीं इस साल यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 की बात करें तो आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके मुताबिक, आवेदन 01 फरवरी 2023 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2023 है। उम्मीदवार ध्यान दें कि डिटेल्ड नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त होगा। अभ्यर्थी यहां से पढ़ने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्ड चेक करनी होगी।