Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC ने जारी किया 2019 का 'Exam Calendar', जानिए क्या है शेड्यूल

    By Arti YadavEdited By:
    Updated: Sat, 22 Dec 2018 02:57 PM (IST)

    यूपीएससी ने वर्ष 2019 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। छात्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    UPSC ने जारी किया 2019 का 'Exam Calendar', जानिए क्या है शेड्यूल

    नई दिल्ली, जेएनएन। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2019 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। अब इसी के हिसाब से छात्र प्रीलिम्स और मेंस की तैयार कर सकेंगे। छात्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कैलेंडर के अनुसार अनुसार सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। सिविल सर्विस परीक्षा का नोटिफिकेशन 19 फरवरी, 2019 को जारी किया जाएगा और 18 मार्च तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। वहीं 2019 में इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स की परीक्षा 6 जनवरी को होगी। सीडीएस परीक्षा 3 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2019 में 2 जून को आयोजित करेगा।

    जानिए पूरा शेड्यूल

    इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रीलिम्स)- 6 जनवरी 2019

    सीडीएस परीक्षा (I)- 3 फरवरी 2019

    एनडीए और एनए परीक्षा (I)- 21 अप्रैल 2019

    सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स)- 2 जून 2019

    सीडीएस परीक्षा (II)- 8 सितंबर 2019

    एनडीए और एनए परीक्षा (II)- 17 नवंबर 2019

    भारतीय वन सेवा- 1 दिसंबर 2019