UPSC Exam Calendar: यूपीएससी सत्र-2026 एग्जाम कैलेंडर जारी, 27 भर्तियों का डेट वाइज शेड्यूल यहां से करें चेक
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा UPSC Exam Calendar 2026 जारी कर दिया गया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक अगले साल यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेज एनडीए/ एनए/ सीडीएस IES/ ISS समेत कुल 27 भर्तियों की परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। अभ्यर्थी इन्हीं डेट्स को ध्यान में रखकर अपनी भर्ती तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं। पूरा शेड्यूल इस पेज से प्राप्त करें।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी भर्ती की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से एनुअल एग्जाम कैलेंडर (UPSC Annual Calendar 2026) जारी कर दिया गया है। यूपीएससी कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है जिसमें साल 2026 में होने वाली कुल 27 भर्तियों की डिटेल साझा की गई है। इसमें सभी वैकेंसी की एप्लीकेशन डेट, एग्जाम डेट की जानकारी प्रदान की गई है। आप यहां से सभी भर्ती की डेट्स का पूरा विवरण यहां से देख सकते हैं।
UPSC Calendar 2026: यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर
एग्जाम का नाम | नोटिफिकेशन डेट | आवेदन की लास्ट डेट | एग्जाम शुरू होने की डेट |
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व | - | - | 10 जनवरी 2026 (2 दिन) |
UPSC Examination के लिए रिजर्व | - | - | 17 जनवरी 2026 (2 दिन) |
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 | 3 सितंबर 2025 | 23 सितंबर 2025 | 8 फरवरी 2026 |
इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 | 17 सितंबर 2025 | 10 अक्टूबर 2025 | 8 फरवरी 2026 |
सीबीआई (DSP) LDCE | 24 दिसंबर 2025 | 13 जनवरी 2026 | 28 फरवरी 2026 (2 दिन) |
सीआईएसएफ एसी (EXE) LDCE-2026 | 3 दिसंबर 2025 | 23 दिसंबर 2025 | 8 मार्च 2026 |
एनडीए, एनए 1 2026 | 10 दिसंबर 2025 | 30 दिसंबर 2025 | 12 अप्रैल 2026 |
सीडीएस 1 एग्जाम 2026 | 10 दिसंबर 2025 | 30 दिसंबर 2025 | 12 अप्रैल 2026 |
सिविल सर्विसेज (प्रीलिम) एग्जाम 2026 | 14 जनवरी 2026 | 3 फरवरी 2026 | 24 मई 2026 |
इंडियन फॉरेस्ट एग्जामिनेशन (प्रीलिम) 2026 | 14 जनवरी 2026 | 3 फरवरी 2026 | 24 मई 2026 |
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व | - | - | 6 जून 2026 |
I.E.S./I.S.S. एग्जामिनेशन 2026 | 11 फरवरी 2026 | 3 मार्च 2026 | 19 जून 2026 (3 दिन) |
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2026 | - | - | 26 जून 2026 (2 दिन) |
इंजीनियरिंग सेवा (प्रधान) परीक्षा 2026 | - | - | 21 जून 2026 |
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व | - | - | 4 जुलाई 2026 (2 दिन) |
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसीएस) परीक्षा 2026 | 18 फरवरी 2026 | 10 मार्च 2026 | 19 जुलाई 2026 |
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 | 11 मार्च 2026 | 31 मार्च 2026 | 2 अगस्त 2026 |
UPSC Examination के लिए रिजर्व | - | - | 8 अगस्त 2026 (2 दिन) |
सिविल सर्विसेज (मेंस) एग्जामिनेशन 2026 | - | - | 21 अगस्त 2026 |
एनडीए, एनए 2 2026 | 20 मई 2026 | 9 जून 2026 | 13 सितंबर 2026 |
सीडीएस 2 एग्जामिनेशन 2026 | 20 मई 2026 | 9 जून 2026 | 13 सितंबर 2026 |
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व | - | - | 26 सितंबर 2026 |
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व | - | - | 10 अक्टूबर 2026 |
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व | - | - | 31 अक्टूबर 2026 |
आईएफएस मुख्य परीक्षा 2026 | - | - | 22 नवंबर 2026 |
एसओ/स्टेनो (GD-B/GD-I) LDCE | 16 सितंबर 2026 | 6 अक्टूबर 2026 | 12 दिसंबर 2026 |
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व | - | - | 19 दिसंबर 2026 |
एग्जाम डेट के अनुसार शुरू कर दें तैयारियां
अभ्यर्थी ऊपर दी गई भर्तियों की डेट्स को ध्यान में रखकर अपनी भर्ती तैयारियों को अभी से शुरू कर सकते हैं जिससे कि एग्जाम के समय तक आपकी तैयारी अच्छी हो और आप भर्ती में सफलता प्राप्त कर सकें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।