Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Exam Calendar 2024: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, जानें NDA, CDS, CAPF व अन्य की डेट

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 11 May 2023 07:55 AM (IST)

    UPSC Exam Calendar 2024 (OUT) संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 के दौरान आयोजित की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सभी चरणों की प्रस्तावित तारीखों की घोषणा बुधवार 10 मई 2023 को एग्जाम कैलेंडर जारी करके कर दी है।

    Hero Image
    UPSC Exam Calendar 2024 (OUT): आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर एक्टिवसे यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

    UPSC Exam Calendar 2024 (OUT): यूपीएससी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 के दौरान आयोजित की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सभी चरणों की प्रस्तावित तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 को बुधवार, 10 मई 2023 को जारी करते हुए NDA, CDS, CAPF, CSE/IAS, IFS, IES/ISS, CMS और ESE परीक्षाओं के विभिन्न चरणों (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार) की तिथियों का एलान कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर एक्टिव या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC एग्जाम कैलेंडर 2024 PDF डाउनलोड लिंक

    UPSC Exam Calendar 2024: 26 मई को होगी सिविल सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा

    संघ लोक सेवा आयोग के 2024 के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा 2024 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के संयुक्त रूप से पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 को किया जाएगा। इसके बाद, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिखित चरण का आयोजन 20 सितंबर से किया जाएगा और यह 5 दिन चलेगी। दूसरी तरफ, भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 24 नवंबर 2024 से किया जाएगा और यह 7 दिन चलेगी।

    UPSC Exam Calendar 2024: इन तिथियों पर होंगी एनडीए, सीडीएस परीक्षाएं

    इसी प्रकार, यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 के मुताबिक हर साल दो बार आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षाओं का पहले एडिशन का आयोजन 21 अप्रैल 2024 को और दूसरा एडिशन 1 सितंबर 2024 को किया जाएगा। साथ ही, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2024 का आयोजन 4 अगस्त 2024 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। अन्य परीक्षाओं की तिथियों के लिए उम्मीदवार ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 PDF डाउनलोड करें।