Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Exam Calendar 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया कैलेंडर, 5 जून 2022 को होगी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा

    UPSC Exam Calendar 2022 संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission UPSC) ने साल 2021-22 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हो।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Mon, 16 Aug 2021 06:59 AM (IST)
    Hero Image
    UPSC Exam Calendar 2022: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission ,UPSC)

    UPSC Exam Calendar 2022: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission ,UPSC) ने साल 2021-22 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हो।  अगले साल, यूपीएससी परीक्षा इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा से शुरू होगी और यूपीएससी आरटी / परीक्षा के साथ समाप्त होगी। वहीं छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीएससी कैलेंडर 2022 के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा और जियो साइंटिस्ट परीक्षा दोनों एक ही दिन आयोजित होने वाली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    UPSC Exam Calendar 2022: ये है परीक्षा का शेड्यूल

    इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम/ कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 2022- 20 फरवरी, 2022

    एनडीए और एनए फर्स्ट/ सीडीएस परीक्षा फर्स्ट का आयोजन 4 अप्रैल, 2022

    सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2022, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा- 5 जून, 2022

    I.E.S./I.S.S परीक्षा 2022- 24 जून, 2022

    कंबाइंड जियो- साइंटिस्ट मेन एग्जाम 2022- 25 जून, 2022

    इंजीनियरिंग सर्विस मेन एग्जाम 2022- 26 जून, 2022

    कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम, 2022- 17 जुलाई, 2022

    सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स- 7 अगस्त, 2022

    एनडीए एनए एग्जाम सेकेंड/ सीडीएस एग्जाम सेकेंड- 04 सितंबर, 2022

    सिविल सर्विसेज मेन एग्जाम- 16 सितंबर, 2022

    इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेन एग्जाम- 20 नवंबर, 2022

    एसओ स्टेनो जीडी एलडीसीई- 10 दिसंबर, 2022

    रिज्वर्ड फॉर यूपीएससी आरटी एग्जाम- 18 दिसंबर, 2022

    वहीं इसके अलावा यूपीएससी की सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 का आयोजन 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 27.02.2022 से शुरू होगी और 08.03.2022 तक 10 दिनों तक चलेगी। वहीं यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि एनडीए और सीडीएस परीक्षाएं भी उसी दिन, यानी 10 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली हैं। इसके अलावा दूसरी लिखित परीक्षा भी उसी तिथि, 4 सितंबर, 2021 को आयोजित होनी है। इसके अलावा परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।