Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Prelims Result 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जल्द upsc.gov.in पर होगा जारी, देखें डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 02:47 PM (IST)

    UPSC Prelims Result 2023 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आने वाले कुछ दिनों में सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम) का रिजल्ट घोषित किया जाने वाला है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही यूपीएससी की ओर से उम्मीदवारों की रैंक एवं कटऑफ भी जारी किया जायेगा।

    Hero Image
    UPSC Prelims Result 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम) 2023 रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित।

    UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित सेंटर्स पर 28 मई को किया गया था। UPSC CSE 2023 एग्जाम संपन्न होने के बाद से ही उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। इन उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि मीडिया रिपोर्ट्स एवं पुराने ट्रेंड्स को देखें तो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट 13 जून से 18 जून के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जहां आप मांगे गए विवरण (लॉग-इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Result 2023: क्या 13 जून को जारी होगा रिजल्ट?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2023 का रिजल्ट 13 जून को जारी किया जा सकता है। वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 13 जून से 18 जून 2023 के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है। अभ्यर्थी नवीनतम जानकारी के लिए समय-समय पर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करते रहें। इसके अलावा रिजल्ट की जानकारी अपडेट होने पर आप यहां से भी पूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    UPSC Prelims Result 2023: रिजल्ट के साथ जारी होगा कटऑफ एवं रैंक

    यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम एग्जाम 2023 जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों की रैंक एवं कटऑफ भी जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे यूपीएससी मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई कर जायेंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वाले उम्मीदवारों को अंतिम चरण इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFoS) के पदों पर चयनित किया जायेगा। आपको बता दें कि वर्ष 1105 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।