Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC CSE Result 2022 से जुड़ी बड़ी खबर, जानें कब जारी होगा यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस परीक्षा रिजल्ट

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 12:03 PM (IST)

    UPSC CSE Result 2022 यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस परीक्षा परिणाम के बाद आयोग डीएएफ फॉर्म जमा करने के लिए पोर्टल खोलेगा। चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों को इस फॉर्म को भरना होगा जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।

    Hero Image
    यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस परीक्षा परिणाम जल्द होगी घोषित।

    एजुकेशन डेस्क। UPSC CSE Result 2022: यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस परीक्षा परिणाम (Civil Services Mains exam, CSE Mains) से जुड़ी बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission, UPSC) द्वारा CSE मुख्य परिणाम 2022 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होने की उम्मीद है। एक बार यूपीएससी आईएएस मुख्य परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। हालांकि आयोग ने फिलहाल सटीक तिथि और समय तो जारी नहीं की है, लेकिन आयोग ने हाल ही में नोटिस के माध्यम से सूचित किया था कि परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए अपने दस्तावेज तैयार रखने को भी कहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम

    upsc.gov.in.

    upsconline.nic.in

    सितंबर में हुई थी परीक्षा 

    कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आयोग योग्य उम्मीदवारों की सूची उनके रोल नंबर के साथ जारी करेगा। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। बता दें, UPSC IAS मुख्य 2022 लिखित परीक्षा 16, 17, 18, 24 और 25 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद से ही अभ्यर्थी नतीजों की राह देख रहे हैं।

    UPSC CSE Result 2022: यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो 

    यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद, "क्या नया है" सेक्शन पर "लिखित परिणाम सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022" लिंक पर क्लिक करें। अब यूपीएससी सीएसई 2022 मुख्य परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद, भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड करें।

    डीएएफ फॉर्म भरना होगा 

    CSE मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद, यूपीएससी डीएएफ फॉर्म जमा करने के लिए पोर्टल खोलेगा। चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों को इस फॉर्म को भरना होगा। इसके बाद, आयोग व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार राउंड के लिए शेड्यूल और प्रवेश पत्र जारी करेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner