UPSC CSE 2019 Reserve List Marks: रिजर्व लिस्ट के उम्मीदवारों के मार्क्स upsc.gov.in पर जारी, करें चेक
UPSC CSE 2019 Reserve List Marks कुल 89 उम्मीदवारों के मार्क्स यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। ये उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना मार्क्स चेक कर सकते हैं। लिस्ट के अनुसार उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किया गया उच्चतम अंक 961 है जबकि सबसे कम अंक 898 है।
UPSC CSE 2019 Reserve List Marks: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने रिजर्व लिस्ट में अनुशंसित उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। कुल 89 उम्मीदवारों के मार्क्स यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। ये उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना मार्क्स चेक कर सकते हैं। यूपीएससी ने 4 जनवरी को रिजर्व लिस्ट से कुल 89 उम्मीदवारों की सिफारिश की थी। ये उम्मीदवार अब चेक कर सकते हैं कि उन्हें मेन्स और इंटरव्यू में कितने अंक प्राप्त हुए हैं।
लिस्ट के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किया गया उच्चतम अंक 961 है, जबकि सबसे कम अंक 898 है। वर्ष 2019 की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे 4 अगस्त, 2020 को जारी किए गए थे। इसमें आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व अन्य समूह 'ए’ और समूह 'बी’ की केंद्रीय सेवाओं के कुल 927 रिक्त पदों के लिए 829 उम्मीदवारों की सिफारिश मेरिट के आधार पर नियुक्ति के लिए की गई थी। जबकि, इस बार यूपीएससी ने सिविल सेवा के लिए 89 और उम्मीदवारों की सिफारिश की। अनुशंसित उम्मीदवारों की कुल संख्या अब 918 है।
इन स्टेप से चेक करें मार्क्स
मार्क्स चेक करने के लिए, उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर उपलब्ध What's New सेक्शन में संबंधित परीक्षा के लिए रिजर्व लिस्ट मार्क्स लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां मार्क्स ऑफ रेकमेंडेड कैंडिडेट्स (रिजर्व लिस्ट) लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपने नाम, रोल नंबर के अनुसार मार्क्स चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें व प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा वार्षिक रूप से तीन चरणों में आयोजित की जाती है। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।