Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UPSC CDS 2 Result 2022: सीडीएस 2 में हुआ इन 204 उम्मीदवारों का चयन, आकाश भदौरिया ने किया टॉप, देखें लिस्ट

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 06:34 PM (IST)

    UPSC CDS 2 Exam 2022 Final Result वर्ष 2022 की दूसरी सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजों की घोषणा संघ लोक सेवा आयोग ने आज यानी शुक्रवार 21 अप्रैल को करते हुए चयनित 204 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

    Hero Image
    UPSC CDS 2 Exam 2022 Final Result: 204 चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देखें।

    UPSC CDS 2 Exam 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 की दूसरी सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट 2022 की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को की गई। इसके साथ ही, यूपीएससी ने सीडीएस 2 परीक्षा 2022 के विभिन्न चरणों में के आधार पर चयनित किए गए उम्मीदवार की चयन सूची भी जारी कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2022 के विभिन्न चरणों में सम्मिलित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC CDS 2 परीक्षा 2022 में 204 चयनित उम्मीदवारी की सूची देखने के लिए लिंक

    UPSC CDS 2 Result 2022: सीडीएस 2 में आकाश भदौरिया ने किया टॉप, देखें लिस्ट

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (2) 2022 के फाइनल रिजल्ट में सेलेक्टेड कैंडीडेट्स की लिस्ट मेरिट के अनुसार जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार सीडीएस 2 परीक्षा 2022 में आकाश भदौरिया ने टॉप किया है। इनका रोल नंबर 6900190 है और इनका चयन इंडियन मिलिट्री एकेडेमी (आइएमए), इंडियन नेवेल एकेडेमी (आइएनए) और एयर फोर्स एकेडेमी (आइएए) तीनों के लिए हुआ है। आइएमए के लिए टॉप कैंडीडेट्स की लिस्ट (रोल नंबर और नाम) नीचे दी गई है:-

    1. 6900190 आकाश भदौरिया
    2. 1001147 विशाल अग्रवाल
    3. 0810436 अंकित सिंह
    4. 6900426 हिमांशु रुहेला
    5. 3800252 सार्थक अककर
    6. 6602326 उथड़ा केशव
    7. 0501005 नवीन कुमार
    8. 0807051 रवि जांगिड़
    9. 1001097 ताडेपल्ली शरत चंद्र
    10. 5300068 पिनाकेश पांडा

    इसी प्रकार, इंडियन नेवेल एकेडेमी (आइएनए) के लिए जिन उम्मीदवारों ने सफलता पाई है, उनमें टॉप 10 निम्नलिखित हैं:-

    1. 6900190 आकाश भदौरिया
    2. 6900426 हिमांशु रुहेला
    3. 0501005 नवीन कुमार
    4. 1301034 रुतम पिंपलापुरे
    5. 6601940 सौरव हिम्मतराव चव्हाण
    6. 6500371 मनीष कुमार शर्मा
    7. 6603609 विनीत कुमार पाण्डेय
    8. 7400057 तन्मय श्रीवास्तव
    9. 6300455 मयंक अहलावत
    10. 6600054 बोंद्रे शिवम सुभाष

    दूसरी तरफ, एयर फोर्स एकेडेमी (आइएए) के लिए कुल 15 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनके विवरण निम्नलिखित हैं:-

    1. 6900190 आकाश भदौरिया
    2. 0810436 अंकित सिंह
    3. 6300455 मयंक अहलावत
    4. 0810637 रेहान महाजन
    5. 6901291 अभिनव पचार
    6. 0800678 प्रतीक कात्याल
    7. 2603461 हिमांशु सिंह बिष्ट
    8. 5800648 हिमांशु सिंह
    9. 0800296 मुकुल यादव
    10. 5901121 हिमांशु कुमार सिंह
    11. 6601281 अजय आनंदराव निंबालकर
    12. 7500086 मुदित सिंह
    13. 0300631 आर गणपति
    14. 3504048 जसकरन सिंह
    15. 0802302 समर्थ जोशी