विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC 2022 Topper: इशिता किशोर को थी सफलता की पूरी उम्मीद, DU-SRCC से की अर्थशास्त्र की पढ़ाई

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Tue, 23 May 2023 02:56 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2023 06:18 AM (IST)

UPSC 2022 Topper Ishita Kishore (AIR 1) यूपीएससी द्वारा 23 मई 2023 को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम ...और पढ़ें

UPSC 2022 Topper Ishita Kishore (AIR 1): सिविल सेवा परीक्षा 2022 में पहला स्थान पाने वाली इशिता की सक्सेस स्टोरी।
UPSC 2022 Topper Ishita Kishore (AIR 1): सिविल सेवा परीक्षा 2022 में पहला स्थान पाने वाली इशिता की सक्सेस स्टोरी।

UPSC 2022 Topper Ishita Kishore (AIR 1): सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणामों की घोषणा संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार, 23 मई 2023 को करते हुआ कुल 933 उम्मीदवारों को नियुक्ति हेतु अनुशंसा की। चयनित उम्मीदवारों की सूची में इशिका किशोर (रोल नंबर 5809986) का पहला स्थान हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई करने वाली इशिता किशोर अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है।

यह भी पढ़ें - UPSC 2022 Topper Garima Lohia (AIR 2): बिहार की गरिमा लोहिया ने सीएसई फाइनल परीक्षा में पाया दूसरा स्थान

UPSC 2022 Topper Ishita Kishore (AIR 1): IAS बनना चाहती हैं इशिता किशोर

अखिल भारतीय सेवाओं में सीधे ग्रुप ए और बी पदों पर नियुक्ति दिलाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली इशिता किशोर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) सेवा में जाना चाहती हैं।

UPSC 2022 Topper Ishita Kishore (AIR 1): MNC की छोड़ी नौकरी

सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉपर इशिता किशोर (AIR 1) ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के SRCC कॉलेज कॉमर्स की पढ़ाई करने के बाद एक मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर रिस्क एडवाइजर की नौकरी ज्वाइन की। हालांकि, भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की तरफ ले आया।

UPSC Topper Ishita Kishore (AIR 1): कई संगठनों में की इंटर्नशिप

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने से पहले इशिता ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कई निजी संगठनों में इंटर्नशिप भी की, इनमें सीआरवाई, गेल इंडिया लिमिटेड, आदि शामिल हैं। इसके बाद इशिता ने खेल एवं युवा मंत्रालय में इंडो-चाइना यूथ डेलीगेशन में बतौर डेलीगेट काम किया। फिर इशिता MNC में एनालिस्ट बनीं, जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।

यह भी पढ़ें - UPSC Toppers 2022: इशिता किशोर ने की सिविल सेवा परीक्षा टॉप, देखें लिस्ट, लोक सेवा आयोग ने परिणाम घोषित किया

यह भी पढ़ें - UPSC CSE 2022 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित, पहले तीन स्थान पर हैं लड़कियां