Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC RO/ARO Prelims 2024 Cancelled: यूपीपीएससी ने आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा की रद्द, सीएम योगी ने दिया ये आदेश

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 09:31 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का रद्द कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस एग्जाम को रद्द करने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एग्जाम अगले 6 महीने में दोबारा आयोजित करने का आदेश दिया है।

    Hero Image
    UPPSC RO/ARO Prelims 2024 Cancelled: यूपी आरओ-एआरओ एग्जाम हुआ रद्द।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने का आदेश दिया गया है। प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 11 फरवरी 2024 को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था जिसके बाद से ही इसमें गड़बड़ी को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (एक्स) पर दी है। आपको बता दें कि इस बार इस एग्जाम के लिए 1076004 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था।

    UPPSC RO ARO Prelims 2024 Cancelled:मुख्यमंत्री ने 6 माह के अंदर दोबारा परीक्षा करवाने का दिया आदेश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 को निरस्त किया जाता है और साथ ही इसे दोबारा 6 माह के अंदर दोबारा करवाने का आदेश दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा से खिलवाड़ करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

    UPPSC RO ARO 2024: लोगों से मांगे गए थे सबूत

    इससे पहले उत्तर प्रदेश शासन की ओर से से इस परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर लोगों से शिकायत और परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सबूत मांगे गए थे। इसके लिए 27 फरवरी 2024 तक का समय प्रदान किया गया था।

    आपको बता दें यूपीपीएससी आरओ- एआरओ की परीक्षा रद्द होने से पहले यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को भी रद्द किया जा चुका है। इस एग्जाम में भी पेपर लीक जैसे सबूत मिलने के इसे रद्द करने का फैसला किया गया था।

    यह भी पढ़ें- NALCO में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, आवेदन से पहले जान लें पात्रता एवं मापदंड