Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPBTE Odd Semester Result 2022: यूपीबीटीई ओड सेमेस्टर परिणाम घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Sat, 14 May 2022 11:15 AM (IST)

    UPBTE Odd Semester Result 2022 परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को BTE UP results 2022 के सभी विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए। वहीं अगर किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवारों को सही करने के लिए समय पर परीक्षा आयोजित कराने वाले अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

    Hero Image
    UPBTE Odd Semester Result 2022: UPBTE ओड सेमेस्टर परिणाम घोषित हो चुके हैं

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPBTE Odd Semester Result 2022: UPBTE ओड सेमेस्टर परिणाम घोषित हो चुके हैं। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (Board of Technical Education, Uttar Pradesh ) ने ऑड सेमेस्टर के लिए BTE UP परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in, bteup.ac.in पर रिलीज किया हैं। ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने बीटीई यूपी ऑड सेमेस्टर परिणाम का इंतजार कर रहे थे, अब वे डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और अन्य विवरणों का उपयोग करना होगा। स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान देना चाहिए कि यूपीबीटीई के सभी ऑड सेमेस्टर जैसे सेमेस्टर 3, 5 और अन्य के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। वे अब अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें सुरक्षित रख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    UPBTE Odd Semester Result 2022: नतीजे देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (Board of Technical Education Uttar Pradesh) की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in, urise.up.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, 'ऑड सेमेस्टर और एसबीपी (मार्च 2022) परीक्षा परिणाम देखें' लिंक पर क्लिक करें। अब, आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें। इसके बाद, UPBTE ऑड सेमेस्टर परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

    परिणाम डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को BTE UP results 2022 के सभी विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए। वहीं अगर किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को सही करने के लिए समय पर परीक्षा आयोजित कराने वाले अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

    comedy show banner
    comedy show banner