विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Vidhan Parishad Main Exam Answer Key 2020: रिव्यू ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए मुख्य परीक्षा का 'आंसर की' जारी

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Thu, 31 Dec 2020 03:57 PM (IST)

UP Vidhan Parishad Main Exam Answer Key 2020 किसी उत्तर में गलती पाई जाती है तो उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ...और पढ़ें

ऑफिशियल वेबसाइट पर पदों के अनुसार आंसर की का लिंक उपलब्ध है
ऑफिशियल वेबसाइट पर पदों के अनुसार आंसर की का लिंक उपलब्ध है

UP Vidhan Parishad Main Exam Answer Key 2020: उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय (UPLCS) ने रिव्यू ऑफिसर, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी, रिसर्च असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए मुख्य परीक्षा का 'आंसर की' जारी कर दिया है। आंसर की और उम्मीदवारों के ओएमआर शीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे upvpsrecruitment.org पर विजिट कर अपने प्रश्न पुस्तिका की सीरीज के आधार पर आंसर की चेक कर सकते हैं।

UP Vidhan Parishad Main Exam Answer Key 2020: इन स्टेप से चेक करें आंसर की

आंसर की चेक करने के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, upvpsrecruitment.org पर लॉगइन करें। होमपेज पर आंसर की ऑफ वेरियस एग्जाम्स हेल्ड ऑन 22 नवंबर 2020 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां आंसर की मेन्स एग्जामिनेशन लिंक पर क्लिक करें। यहां पदों के अनुसार आंसर की का अलग-अलग लिंक उपलब्ध है। उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब अपने प्रश्न पुस्तिका के सेट को सेलेक्ट करके आंसर की चेक कर सकते हैं।

यदि किसी उत्तर में गलती पाई जाती है तो उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए, उम्मीदवारों को 3 जनवरी, 2021 को शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। Questions Objection Mains Examination लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय द्वारा रिव्यू ऑफिसर, कॉपी राइटर, रिसर्च असिस्टेंट, सिक्योरिटी असिस्टेंट, एडिटर समेत अन्य पदों की कुल 73 रिक्तियों पर भर्ती के लिए सितंबर, 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर से प्रारंभ होकर 16 अक्टूबर, 2020 को पूरी हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर, 2020 को किया गया था। जबकि, मुख्य परीक्षा 27, 28, 29 व 30 दिसंबर को आयोजित की गई थी।