विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Pre Board Exam 2021: हाई स्कूल एवं इंटमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी शुरू, बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन 5 जनवरी तक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2020 08:26 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Dec 2020 08:27 AM (GMT+05:30)

UP Pre Board Exam 2021 यूपी बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट ...और पढ़ें

इस बीच प्री-बोर्ड परीक्षाएं दूसरे चरण में मार्च में आयोजित की जानी हैं।
इस बीच प्री-बोर्ड परीक्षाएं दूसरे चरण में मार्च में आयोजित की जानी हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UP Pre Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षाओं के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 जनवरी 2021 से किया जाएगा। वहीं, दोनो ही कक्षाओं के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं को 25 जनवरी तक समाप्त करा लेना होगा। ये जानकारी, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह द्वारा मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 को दी गयी। हालांकि, प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो ही कक्षाओं के लिए विषयवार परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा सम्बन्धित विद्यालय द्वारा ही की जाएगी।

स्कूल टॉपर का नाम फरवरी के पहले सप्ताह में कराना होगा जमा

वहीं, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए निर्धारित तिथियों पर आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षाओं के विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य विद्यालयों को 30 जनवरी 2021 तक पूरा कर लेना होगा। इसके बाद विद्यालयों को प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर विद्यालय स्तर पर टॉपर्स के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने होंगे।

दूसरी प्री-बोर्ड परीक्षाएं मार्च में

वहीं, डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कोराना महामारी के चलते हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। इस बीच प्री-बोर्ड परीक्षाएं जिन्हें दो चरणों में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है, दूसरे चरण की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जानी हैं।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन 5 जनवरी तक

वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि को विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर 5 जनवरी 2021 कर दिया है। हालांकि, छात्रों को परीक्षा शुल्क का भुगतान भी 5 जनवरी की मध्यरात्रि 12 बजे तक कर लेना होगा। वहीं, स्कूलों द्वारा सभी पंजीकृत छात्रों के विवरण 10 जनवरी तक क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कराने होंगे।

यहां देखें आधिकारिक सूचना