Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police SI Bharti 2023: यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 7 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 06:16 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से एसआई पदों के पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन तिथियों की घोषणा भी कर दी गयी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 7 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

    Hero Image
    UP Police SI Bharti 2023 नोटिफिकेशन यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती निकलने के बाद अब पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस उपनिरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। आप भर्ती से जुड़ी अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police SI Recruitment 2023: कब शुरू होंगे आवेदन

    अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2024 से शुरू कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 28 जनवरी 2024 तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकेगा।

    UP Police SI Bharti 2023 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    UP Police SI Vacancy 2023: भर्ती विवरण

    UPPRP की ओर से यह भर्ती कुल 921 पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय): 268 पद
    • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक): 449 पद
    • पुलिस उपनिरीक्षक: 204 पद

    UP Police SI Bharti 2023: क्या है योग्यता

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने पदानुसार कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो और साथ में ही टाइपिंग ज्ञान और शार्टहैंड 80 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। इसके साथ ही 1 जुलाई 2023 के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- UPUMS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, यहां से भरें ऑनलाइन फॉर्म