Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Constable Re-Exam 2024 Date: उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती री-एग्जाम के लिए UPPRBP जल्द कर सकता है डेट की घोषणा

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 12:28 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम रद्द होने के बाद 6 माह के अंदर इसे दोबारा आयोजित करने की घोषणा की गई है थी। अनुमान के मुताबिक अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल री-एग्जाम के लिए डेट्स की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 60244 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

    Hero Image
    UP Police Constable Re-Exam 2024 के लिए डेट की घोषणा जल्द होने की संभावना।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 60 हजार से अधिक पदों पर निकाली गई भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल री-एग्जाम के लिए तैयारियां की जा रही हैं। एग्जाम के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर डेट की घोषणा की जा सकती है। आपको बता दें कि एग्जाम रद्द होने के बाद 6 महीने के अंदर सरकार की ओर से परीक्षा दोबारा आयोजित करने की घोषणा की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन डेट्स में पहले हुआ था एग्जाम

    आपको बता दें कि यूपी बोर्ड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पहले परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी को किया गया था। लेकिन एग्जाम लीक एवं इसमें हुई गड़बड़ी के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। अब इस भर्ती के लिए पुनः परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

    एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए होंगे उपलब्ध

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल री-एग्जाम डेट के साथ ही एडमिट कार्ड से संबंधित डेट की घोषणा भी कर दी जाएगी। प्रवेश पत्र सभी आवेदनकर्ताओं को दोबारा से परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी इसे मांगी गई डिटेल (लॉग इन डिटेल) दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

    परीक्षा पैटर्न

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जा सकता है। प्रश्न पत्र में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किये गए हैं। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। इस एग्जाम में करीब 50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 15 लाख महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी है।

    यह भी पढ़ें- UP Panchayat Sahayak Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के 4821 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू, ऑफलाइन जमा कर सकते हैं फॉर्म