Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police: बढ़ेगी एज लिमिट या निकल जाएगा हाथ से मौका, पढ़ें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 05:39 PM (IST)

    UP Police Bharti 2023 UPPRPB की ओर से कांस्टेबल के 52699 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित है। वहीं महिलाओं के लिए 26 वर्ष अधिकतम आयु तय है। इसके अलावा ओबीसी एससी एसटी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 28 साल

    Hero Image
    UP Police Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर

     एजुकेशन डेस्क। UP Police Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा में दो से तीन साल छूट की उम्मीद लगाए उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। कांस्टेबल भर्ती के लिए निर्धारित एज लिमिट में छूट मिलने की उम्मीद फिलहाल तो नहीं दिख रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके पहले भी, जब भी यह मुद्दा उठा था तो सरकार ने इस पर सहमति नहीं दी थी। हालांकि, अभी फिलहाल इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से राज्यभर में कांस्टेबल के पदों पर चयन के लिए आधिकारिक सूचना 15 जुलाई, 2023 तक जारी हो सकती है। इसके बाद यह क्लीयर हो पाएगा। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि UPPRPB की ओर से कांस्टेबल के 52699 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित है। वहीं महिलाओं के लिए 26 वर्ष अधिकतम आयु तय है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 28 साल और महिला कैटेगरी के लिए 31 साल निर्धारित है। अब इसी आयु सीमा में उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने की डिमांड कर रहे हैं।

    अभ्यर्थी क्यों कर रहे हैं ये डिमांड

    उम्मीदवारों का कहना है कि कोविड-19 के चलते भर्ती आने में देरी हुई है। इसकी वजह से, उनकी अधिकतम आयु सीमा बीत चुकी है। इसलिए वे चाहते हैं कि उन्हें भर्ती में 2 से 3 साल की छूट दी जाए।

    यह भी पढ़ें: UP Police: इस एक वजह से टूट सकता है लाखों कैंडीडेट्स का सपना, यूपी कांस्टेबल भर्ती के लिए साबित होंगे अयोग्य

    यह भी पढ़ें: UP Police Bharti 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के संबंध में किया बड़ा एलान, जानें

    यह भी पढ़ें: UP Police: जानिए हाइब्रिड मोड परीक्षा के बारे में, यूपी में 52 हजार कांस्टेबल पदों पर इसके जरिए होनी है भर्ती