Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Bharti: यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ, हेड एवं असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन डेट्स में होगा एग्जाम

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 06:13 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक प्रधान परिचालक (यांत्रिक) सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों के लिए एग्जाम का आयोजन 29 30 31 जनवरी एवं 1 से 8 फरवरी 2024 (प्रतिदिन) किया जायेगा जिसे लिए अब UPPRPB की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गयी है। एडमिट कार्ड एग्जाम से दो दिन पूर्व जारी होंगे।

    Hero Image
    UP Police Bharti 2022 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से वर्ष 2022 में पुलिस वर्कशॉप स्टाफ, हेड एवं असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए आज यानी कि 22 जनवरी 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गयी है। इसके द्वारा अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर, तिथि एवं पाली की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी जानकारी यूपी पुलिस विभाग की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गयी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

    इन डेट्स में होगा एग्जाम

    UPPRPB की ओर से जारी की गयी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक (यांत्रिक) सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों के लिए एग्जाम का आयोजन 29, 30, 31 जनवरी एवं 1 से 8 फरवरी 2024 (प्रतिदिन) तक आयोजित की जाएगी।

    ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

    • एग्जाम इंटीमेशन सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर पॉप अप में एग्जाम सिटी स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • अब आपको नए पेज पर City Intimation लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
    • अब एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    UP Police Bharti 2022 City Intimation Slip Direct Link

    एग्जाम से दो दिन पहले जारी होने एडमिट कार्ड

    नोटिफिकेशन में दी गयी जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम से दो दिन पूर्व जारी किये जाएंगे। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्प डेस्क नंबर 7550004136/ 7550004137 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- ICSI CRC Executive Recruitment 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान में एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती, 31 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई