Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP JEECUP Admit Card 2023: कब जारी होंगे यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 11:50 AM (IST)

    UP Polytechnic Admit Card 2023 उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) की ओर से जल्द ही यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाना है जिसके लिए एडमिट कार्ड 16 जुलाई को जारी किये जा सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    Hero Image
    UP JEECUP Admit Card 2023: 16 जुलाई को जारी हो सकते हैं यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेस एग्जाम एडमिट कार्ड।

    UP JEECUP Admit Card 2023: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन कॉउंसिल (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश की ओर से जल्द ही यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एग्जाम का आयोजन 26 जुलाई से 1 अगस्त 2023 तक संभावित है। एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 16 जुलाई 2023 को जारी किये जा सकते हैं। हालांकि प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Polytechnic Admit Card 2023: jeecup.admissions.nic.in पर जारी होंगे प्रवेश पत्र

    यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किये जाएंगे। स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी जानकारी दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड एग्जाम के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड के आपको केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

    JEECUP UPJEE Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

    यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको UP JEECUP 2023 Admit Card का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको मांगी गयी जानकारी (लॉग इन क्रेडेंशियल) भरकर सबमिट करनी होगी, जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

    आपको बता दें कि UP JEECUP का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त कर लेते हैं उन्हें राज्यभर के संस्थानों में दाखिला प्रदान किया जायेगा। इस वर्ष इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से 20 जून 2023 तक पूर्ण की गयी थी।