UP Board Time Table 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होंगे एग्जाम
यूपी बोर्ड क्लास 10वीं 12वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स पूरा टाइम टेबल चेक करने के ...और पढ़ें

UP Board Date sheet 2027: केवल 20 दिन में आयोजित होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं।
HighLights
यूपी बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल पीडीएफ इस पेज से करें डाउनलोड।
केवल 20 दिन में आयोजित की जाएंगी हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। UP Board 10th 12th Time Table 2027 के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2027 तक करवाया जायेगा।
विधानसभा चुनाव के चलते केवल 20 दिनों में होंगी परीक्षाएं
2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन केवल 20 दिनों में करवाया जायेगा।
पूरा टाइम टेबल करें चेक




परीक्षा के लिए शिफ्ट एवं टाइमिंग
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित करवाई जाती हैं। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।
मॉडल पेपर वेबसाइट पर उपलब्ध, तेज कर दें तैयारियां
बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए मॉडल पेपर ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आप इससे अपनी तैयारियों को परख सकते हैं और आंकलन कर सकते हैं। जिन टॉपिक्स में आप अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं उसकी तैयारी और भी तेज कर दें ताकी बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
