विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Class 10 Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड हाई स्कूल टाइम टेबल, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:09 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2026 11:59 AM (IST)

यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कुल 20 दिनों में- 5 फरवरी से लेकर 24 फरवरी ...और पढ़ें

UP Board Time Table 2027 Class 10th: देखें दसवीं कक्षा का टाइम टेबल

UP Board Time Table 2027 Class 10th: देखें दसवीं कक्षा का टाइम टेबल

HighLights

  1. यूपी बोर्ड दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी 2027 तक होंगी आयोजित।

  2. प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 में होंगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से वर्ष 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेटशीट के अनुसार हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Time Table 2027 Class 10) का आयोजन 5 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2027 तक करवाया जायेगा। इस बार परीक्षाएं रिकॉर्ड केवल 20 दिन में आयोजित हो रही हैं।

UP Board Time Table 2027: किस डेट में किस सब्जेक्ट की होगी परीक्षा, देखें एग्जाम डेट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए जानना जरूरी है कि किस डेट और किस शिफ्ट में किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इसी को देखते हुए यहां पर शिफ्ट, डेट के अनुसार पूरा टाइम टेबल दिया जा रहा है। इसके साथ ही नीचे टाइम टेबल का पीडीएफ (UP Board 10th Time Table 2027 PDF) भी दिया जा रहा है। आप क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board 10th Date Sheet 2027

परीक्षा की तिथि पहली शिफ्ट/विषय/टाइम-8:30 से 11:45 दूसरी पाली/सब्जेक्ट/टाइम-अपरान्ह 2 से 05:15
05 फरवरी 2027 हिंदी, प्रारंभिक हिंदी  -
08 फरवरी 2027 सामाजिक विज्ञान  
09 फरवरी 2027 एनसीसी/NCC मानव विज्ञान
10 फरवरी 2027

अंग्रेजी

इलेक्ट्रीशियन, हेल्थकेयर, आटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्धन, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)

12 फरवरी 2027

गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिये) गृह विज्ञान (बालकों के लिये तथा उन बालिकाओं के लिये जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)

-
13 फरवरी 2027 गणित -
15 फरवरी 2027 संस्कृत -
16 फरवरी 2027 गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, आसामी, मराठी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली -
17 फरवरी 2027 विज्ञान संगीत वादन 
18 फरवरी 2027 कंप्यूटर सिलाई
19 फरवरी 2027 वाणिज्य -
20 फरवरी 2027 उर्दू  -
22 फरवरी 2027 चित्रकला, रंजनकला -
23 फरवरी 2027  संगीत गायन पाली, अरबी, फारसी 
24 फरवरी 2027 कृषि -

UP Board Time Table 2027 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

UP Board Exam Date 2027: एग्जाम के लिए टाइमिंग

यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- UP Board Class 12 Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टाइम टेबल, किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा; चेक कर लें पूरी डेटशीट 

प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में होंगी आयोजित

बोर्ड परीक्षाओं से पहले हाई स्कूल के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी 2027 माह में आयोजित की जाएंगी। सभी छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा में अवश्य भाग लें। प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल न होने पर आपको फेल माना जायेगा।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड स्कूल से होंगे प्राप्त

बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए जनवरी में ही छात्रों के प्रवेश पत्र भी उपलब्ध करवाए जायेंगे। बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र स्कूल में भेजे जायेंगे। इसके बाद सभी छात्र क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam Date 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होंगे एग्जाम